Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   All posts of Junior Engineer vacant in Jal Shakti Department Nankhari

Rampur Bushahar News: जल शक्ति विभाग ननखड़ी में कनिष्ठ अभियंता के सभी पद रिक्त

Fri, 13 Mar 2026 11:19 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
बिना कनिष्ठ अभियंता प्रभावित हो रहे कार्य, ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी
विज्ञापन

विभाग में रिक्त पड़े चार पद, सहायक अभियंता के सहारे चल रहा काम
18 पंचायतों की पेयजल और सिंचाई योजनाओं का कार्य राम भरोसे
संवाद न्यूज एजेंसी
ननखड़ी (रामपुर बुशहर)।
ननखड़ी क्षेत्र के हजारों लोग सरकार और जल शक्ति विभाग की अनदेखी का दंश झेल रहे हैं। जल शक्ति विभाग के सब डिविजन में कनिष्ठ अभियंता के सभी पद रिक्त पड़े हैं। ऐसे में पेयजल और सिंचाई योजनाओं के संचालन समेत आम जनता के कार्य प्रभावित हो रहे हैं। क्षेत्र की 18 पंचायतों के ग्रामीण लंबे समय से पेयजल समस्याओं के समाधान के लिए भटकने को मजबूर हैं। सहायक अभियंता के सहारे काम चलाया जा रहा है। सब डिविजन में पिछले 15 दिन से एक भी कनिष्ठ अभियंता नहीं है। सब डिविजन ननखड़ी में कनिष्ठ अभियंता के 4 पद स्वीकृत हैं। इनमें से एक भी पद भरा नहीं गया है। कनिष्ठ अभियंता न होने के चलते क्षेत्र की 18 पंचायतों के ग्रामीणों के पेयजल और सिंचाई योजना से संबंधी कार्य लटक गए हैं। बिना कनिष्ठ अभियंता के फील्ड के कार्य लटके हुए हैं। ग्रामीणों में सरकार और जल शक्ति विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर खासा रोष है। ग्रामीण रिक्त पदों को भरने की मांग उठा रहे हैं, लेकिन न रिक्त पद भरे जा रहे हैं और न ही समस्याओं का समाधान सुनिश्चित हो पा रहा है। क्षेत्र की परिवर्तन शिक्षा एवं विकास संस्था के अध्यक्ष राजेश खुंद, लव खुंद, सुलाक्षर, संजीव ठाकुर, गगन ठाकुर, राकेश कुमार, संतोष कुमार, सोहन लाल, मुकेश कुमार, राजेश कुमार, सोहन लाल सहित अन्य ग्रामीणों ने प्रदेश सरकार और जल शक्ति विभाग से ननखड़ी में रिक्त पड़े पदों को भरने की मांग की है ताकि समय रहते विकास कार्यों को पूरा किया जा सके।


ननखड़ी में कनिष्ठ अभियंता के सभी पद रिक्त चल रहे हैं। ऐसे में विभाग के कई कार्य प्रभावित हो रहे हैं। ननखड़ी के रिक्त पदों का कार्य रामपुर से डेपुटेशन पर तैनात कनिष्ठ अभियंता के सहारे चल रहा है। - दीपक ठाकुर, सहायक अभियंता, जल शक्ति विभाग ननखड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article