फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   agitation of project effected

Rampur Bushahar News: किसान सभा ने लूहरी हाइड्रो इलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट का कार्य किया बंद

Sat, 20 Sep 2025 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Sep 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
लंबित मांगों को लेकर फूटा प्रभावितों का गुस्सा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नित्थर (कुल्लू)। लूहरी हाइड्रो इलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट दो सौ दस मेगावाट चरण-एक से प्रभावित पंचायतों के किसानों और बागवानों ने निर्माणाधीन परियोजना का कार्य बंद कर दिया है। बीते लंबे समय से मांगें पूरी न होने के कारण शनिवार को प्रभावितों का गुस्सा फूटा।

किसान और बागवान काफी समय से अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। यह परियोजना मुख्य रूप से उप तहसील नित्थर ग्राम पंचायत देहरा और निरथ पंचायत में निर्माणाधीन है। उपाध्यक्ष किसान सभा इकाई निरमंड कपिल ठाकुर का कहना है कि किसानों और बागवानों को प्रदूषण और दरारों का पैसा अभी तक नहीं मिला है। शिमला की तर्ज पर कुल्लू जिले को भी किसान-बागवानों को प्रदूषण के दायरे में लिया जाए। नौकरी के बदले एकमुश्त राशि भी अभी कई लैंड लूजरों को नहीं मिल पाई है। 22 अगस्त को सतलुज जल विद्युत निगम में भर्तियां निकली हैं। उसमें प्रभावित पंचायत और लैंड लूजरों को कोई कोटा नहीं दिया गया है। अभी परियोजना में सिर्फ क्रशर प्लांट ही चल रहा है। यह कार्य तब तक बंद किया गया है, जब तक मंजूर हुआ पैसा नहीं दिया जाता है। प्रभावित पंचायतों के किसानों और बागवानों ने कहा कि सतलुज जल विद्युत निगम लूहरी हाइड्रो प्रोजेक्ट का प्रबंधन हक कुचल रहा है। परियोजना का कार्य तब तक बंद रहेगा, जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं की जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed