फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Adi Shakti Sanstha organized a women's health awareness camp in Kushwa

Rampur Bushahar News: महिला मंडल की सदस्यों को स्वास्थ्य पर किया जागरूक

Sun, 15 Feb 2026 11:32 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Feb 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
Adi Shakti Sanstha organized a women's health awareness camp in Kushwa
कुश्वा पंचायत में महिलाओं को स्वास्थ्य और स्वच्छता बारे किया जागरूक। स्रोत : संस्था
आदि शक्ति संस्था ने कुश्वा में लगाया महिला स्वास्थ्य जागरूकता शिविर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। विकास खंड निरमंड की कुश्वा पंचायत में आदि शक्ति संस्था ने महिला स्वास्थ्य जागरूकता शिविर लगाया। शिविर में आशा कार्यकर्ता और पंचायत क्षेत्र के सात महिला मंडल की महिलाओं ने भाग लिया। शिविर में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी ने महिलाओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने और स्वच्छता का पाठ पढ़ाया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना था। इस अवसर पर महिलाओं को सेनेटरी पैड के सही उपयोग, स्वच्छता बनाए रखने और महिला स्वास्थ्य से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी साक्षी शर्मा ने महिलाओं को महिला स्वास्थ्य से जुड़ी विभिन्न समस्याओं, उनके बचाव और स्वच्छता के महत्व के बारे में जागरूक किया। कार्यक्रम के दौरान प्रत्येक महिला मंडल की महिलाओं को निशुल्क सेनेटरी पैड भी वितरित किए गए। आदि शक्ति संस्था के अध्यक्ष जोगिंदर सिंह ने कहा कि संस्था भविष्य में भी ऐसे जागरूकता शिविर लगाए जाएंगे, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी सही जानकारी और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा सकें। शिविर में आई महिलाओं ने कार्यक्रम के आयोजन पर संस्था का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article