फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Action will be taken soon on ultrasound facility in Dharampur

Rampur Bushahar News: धर्मपुर में अल्ट्रासाउंड की सुविधा के जल्द होगी कार्यवाही

Mon, 05 Feb 2024 11:45 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर Updated Mon, 05 Feb 2024 11:45 PM IST
विज्ञापन
Action will be taken soon on ultrasound facility in Dharampur
जिला ​शिकायत निवारण समिति की बैठक में मौजूद स्वास्थ्य मंत्री और अ​धिकारी। संवाद
अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाया था मुद्दा
विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. शांडिल ने की बैठक की अध्यक्षता
जिला शिकायत निवारण समिति की हुई बैठक
बैठक में 53 मदों पर विस्तार से हुई चर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धर्मपुर में अल्ट्रासाउंड मशीन की सुविधा लोगों को देने के लिए जल्द विभाग को कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। वहीं यहां पर रेडियोलॉजिस्ट का पद भी स्वीकृत करने के संबंध में कहा गया है। इस मशीन के स्थापित होने से क्षेत्र में हजारों की आबादी को फायदा मिलेगा। वहीं मरीजों को इधर-उधर भी नहीं भटकना पड़ेगा। लोगों की समस्या को देखते हुए इस मुद्दे को रविवार के अमर उजाला के अंक में बड़ी गंभीरता के साथ प्रकाशित गया था। इस पर स्वास्थ्य मंत्री ने तुरंत संज्ञान लेते हुए निर्देश जारी किए हैं।
सोमवार को उपायुक्त कार्यालय में जिला शिकायत निवारण समिति की बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धनीराम शांडिल ने की। इस मौके पर 53 मदों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार संवेदनशीलता के साथ आमजन की समस्याओं का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित बनाने के लिए कार्य कर रही है। आमजन की अधिकांश समस्याएं पेयजल आपूर्ति, संपर्क मार्ग, कम वोल्टेज, स्वास्थ्य संस्थानों में चिकित्सक एवं पैरामेडिकल कर्मी की नियुक्ति और शिक्षण संस्थानों से संबंधित होती हैं। उन्होंने कहा कि अधिकारी एवं कर्मचारी वर्ग की संवेदनशीलता समय पर अधिकांश समस्याओं का संतोषजनक हल कर सकती है। वहीं वर्तमान में बेसहारा श्वानों और अन्य बेसहारा पशुओं की समस्या के निराकरण के लिए उचित कार्यवाही के निर्देश दिए। बैठक में अवगत करवाया गया कि कमल्याड-खालबाघाट संपर्क मार्ग का कार्य प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तृतीय चरण में किया जाएगा। ग्राम पंचायत नौणी में प्राथमिक स्वास्थ्य भवन के निर्माण के लिए भूमि चिन्हित कर ली गई है।
विज्ञापन

उधर, उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने कहा कि विभिन्न समस्याओं के निराकरण के लिए समयबद्ध कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिला पंचायत अधिकारी के माध्यम से सभी ग्राम पंचायतों को यह निर्देश दिए जाएंगे कि ग्राम सभा की बैठक समाप्त होने पर सभी पारित प्रस्तावों की जानकारी सूचना पट्ट पर प्रदर्शित कर उपायुक्त कार्यालय को प्रति प्रेषित की जाए। इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त अजय यादव पुलिस अधीक्षक सोलन गौरव सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
नालागढ़ में जल्द होगी रेडियोलॉजिस्ट की नियुक्ति
नागरिक अस्पताल नालागढ़ में शीघ्र ही रेडियोलॉजिस्ट की नियुक्ति होगी। वहीं इस अस्पताल को 200 बिस्तर का करने के मामले पर उच्च स्तर पर विचार-विमर्श किया जाएगा। वहीं चकौता धारकों को मालिकाना हक प्रदान किए जाने के मामले तीन माह में निपटाने के निर्देश दिए। लोकमित्र केंद्रों में मूल्य सूची प्रदर्शित हो और अधिक दाम वसूलने वाले लोक मित्र केंद्रों के विरुद्ध कार्यवाही की जाए। वाकनाघाट-सुबाथू-कालका वाया कंडा-कसौली बस सेवा शीघ्र शुरू होगी।

जिला शिकायत निवारण समिति की बैठक में मौजूद स्वास्थ्य मंत्री और अधिकारी। संवाद

जिला शिकायत निवारण समिति की बैठक में मौजूद स्वास्थ्य मंत्री और अधिकारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed