{"_id":"5f3fd41a8ebc3e3cff2ec07c","slug":"action-rampur-hp-news-sml3423939184","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब की बोतल पर प्रिंट रेट से अधिक दाम वसूली पर कार्रवाई शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब की बोतल पर प्रिंट रेट से अधिक दाम वसूली पर कार्रवाई शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भावानगर (किन्नौर)। जिले में आबकारी एवं कराधान विभाग ने प्रिंट रेट से अधिक शराब के दाम वसूलने वाले ठेकों संचालकों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। जिले में शराब ठेकों में शराब की बोतल पर अंकित मूल्य से अधिक दाम वसूलने का खेल लंबे समय से चल रहा है। लोग शराब ठेकों में प्रिंट रेट से अधिक दाम वसूलने की शिकायतें कई बार कर चुके हैं।
भावानगर के आसपास के क्षेत्र में शराब ठेकों में बोतल पर प्रिंट रेट से अधिक दाम वसूलने की शिकायतें लगातार बढ़ रही हैं। ऐसे में शराब के शौकीन लोग प्रिंट रेट से अधिक दाम में शराब की बोतल खरीदने को मजबूर हैं। आबकारी एवं कराधान विभाग के सहायक आयुक्त सुरेंद्र ठाकुर की टीम ने काफनू में शराब ठेके का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शराब ठेके में स्टॉक रजिस्टर और शराब की बोतलों की जांच की। उन्होंने काफनू में शराब ठेके का चालान भी काटा। उन्होंने कहा कि काफनू में शराब ठेके में प्रिंट रेट से अधिक शराब की बोतल पर दाम वसूली करने की शिकायतें मिल रही थीं, जिस पर उन्होंने टीम सहित ठेके का निरीक्षण किया और ठेके में कुछ खामी पाए जाने पर ठोका संचालक का चालान भी काटा। इसके अलावा सांगला में भी शराब ठेके का निरीक्षण किया गया। उन्होंने कहा कि यदि जिले में शराब ठेकों में प्रिंट रेट से अधिक शराब के दाम वसूलने की शिकायतें आईं तो विभाग कड़ी कार्रवाई करेगा। इस अवसर पर आबकारी अधिकारी निचार वृत्त नूतन ठाकुर और आबकारी अधिकारी कल्पा वृत्त पालू राम विमल सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।