{"_id":"687641f9d97f4ff6d306b2c9","slug":"accused-on-remand-accused-on-remand-rampur-hp-news-c-92-1-bls1001-140629-2025-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: ठगी के आरोपी को दिन तीन की रिमांड पर भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: ठगी के आरोपी को दिन तीन की रिमांड पर भेजा
विज्ञापन
सिक्योरिटी कंपनी में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने का आरोप
आरोपी ने सिक्योरिटी के नाम पर लिए थे दो-दो हजार रुपये
संवाद न्यूज एजेंसी
झंडूता (बिलासपुर)। पुलिस थाना झंडूता के तहत ठगी के मामले में कोर्ट ने आरोपी को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी पर सिक्योरिटी कंपनी में नौकरी देने के नाम पर पैसे ठगने का आरोप है।
बता दें कि 11 अप्रैल को इस मामले को लेकर रमेश कुमार निवासी झंडूता ने शिकायत दर्ज कराई थी। रमेश ने बताया कि एक चैनल पर बेरोजगार युवाओं के लिए सिक्योरिटी कंपनी में भर्ती के लिए एक विज्ञापन डाला गया था। उसने कुछ और युवकों के साथ विज्ञापन पर डाले गए नंबर पर संपर्क किया और अपने दस्तावेज भेज दिए। फिर एक व्यक्ति की बात हुई, जिसने खुद को कंपनी का एचआर बताया। रमेश ने बताया कि उस व्यक्ति ने सिक्योरिटी के नाम पर हर एक से दो-दो हजार रुपये देने की बात कही, जिस पर इन्होंने पैसे भेज दिए। कहा कि आप लोगों को कुछ दिन बाद नौकरी की कॉल आएगी। जब कुछ दिन बाद इन्हें नौकरी के लिए कोई कॉल नहीं आई तो उस व्यक्ति को फोन किया, लेकिन उसका फोन बंद आया। इस पर पुलिस में शिकायत दी गई। पुलिस ने छानबीन करते हुए आरोपी विकास शर्मा निवासी गांव टावां तहसील बल्ह मंडी को गिरफ्तार कर लिया। डीएसपी मुख्यालय मदन धीमान ने कहा कि मंगलवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।