फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   accident

टिंकू नाला के पास गिरी गाडी चालक की मौत, एक महिला घायल

Thu, 23 Apr 2020 06:24 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2020 06:24 PM IST
विज्ञापन
सांगला (किन्नौर)। पूह खंड के तहत राष्ट्रीय उच्च मार्ग-5 पर वीरवार सुबह टिंकू नाला के पास एक कार दुर्घटनाग्रस्त होकर सतलुज में जा गिरी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि, एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। घायल महिला को सीएचसी पूह में दाखिल किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक चालक शेरप दोरजे (23) पुत्र रिंगजिन निवासी मुद काजा वीरवार सुबह गाड़ी नंबर एचपी 2 ए0687 को लेकर धर्मशाला से काजा की ओर जा रहा था। गाड़ी में एक अन्य महिला तंनजिन अंगमो पुत्री प्रमोद सिंह निवासी काजा भी सवार थी। तंनजिन अंगमो धर्मशाला के टांडा से काजा में पीएचसी हंसा के लिए बतौर मेडिकल ऑफिसर की ड्यूटी की ज्वाइनिंग के लिए जा रही थीं कि अचानक वीरवार सुबह लगभग तीन बजे टिंकू नाला के पास चालक शेरप दोरजे गाड़ी से अचानक नियंत्रण खो बैठा। इससे गाड़ी सड़क से 70 मीटर नीचे सतलुज नदी में जा गिरी और बहाव तेज होने के कारण गाड़ी नदी में समा गई। चालक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि महिला तंनजिन अंगमो गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन

पुलिस को घटना की सूचना वीरवार सुबह करीब आठ बजे मिली। पूह थाना प्रभारी पुलिस टीम सहित मौके पर पहुंचे और चालक के शव को नदी से निकाला। घायल महिला को उपचार के लिए पीएचसी पूह में दाखिल किया गया है। एसपी एसआर राणा ने बताया कि दुर्घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने परिजनों को सूचित कर दिया है। शव पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed