{"_id":"68cfff2a87eff4a7df0d696a","slug":"accident-on-chamba-pathankot-highway-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1035-144363-2025-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: शिक्षक दंपती को ताउम्र का गम दे गया हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: शिक्षक दंपती को ताउम्र का गम दे गया हादसा
विज्ञापन
चंबा-पठानकोट हाईवे पर रावी में समाई कार में हाटकोटी की ईशिका लापता
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। चंबा-पठानकोट हाईवे पर रविवार तड़के तीन बजे एक कार रावी नदी में समा गई। इस दुर्घटना में जुब्बल तहसील की हाटकोटी निवासी ईशिका नदी में बह गई है। यह हादसा हाटकोटी निवासी विजय शर्मा के परिवार को ताउम्र का गम दे गया है। ईशिका के पिता विजय शर्मा और माता सरीता शर्मा सरकारी स्कूल में बतौर शिक्षक कार्यरत हैं। दोनों का सपना अपनी बेटी को डाॅक्टर बनते देखना था। चार वर्ष पहले ईशिका एमबीबीएस के लिए चयनित हुई थी। अपने माता-पिता का सपना पूरा करने के लिए ईशिका चंबा मेडिकल काॅलेज मे पढ़ाई कर रही थी। रविवार सुबह जैसे ही विजय शर्मा को हादसे की सूचना मिली, तो सारा परिवार गमगीन हो गया। वह रिश्तेदारों के साथ चंबा अपनी बेटी को खोजने के लिए रवाना हो गए। हादसे के बाद से ईशिका लापता है। विजय शर्मा की दो बेटियां थीं। बड़ी बेटी ईशिका चंबा मेडिकल काॅलेज में पढ़ाई कर रही थीं। छोटी बेटी कनिका चंडीगढ़ में पढ़ाई कर रही है।