फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Accident in Kotkhai, one dead

Rampur Bushahar News: पिकअप की चपेट में आने से बच्ची की मौत

Tue, 05 May 2026 11:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन


मां के साथ जा रही थी चार वर्षीय लक्ष्मी, सड़क पार

करते समय हादसा



कोटखाई
(रोहड़ू)। कोटखाई में अपनी मां के साथ सड़क से गुजर रही चार की बच्ची को पिकअप ने टक्कर मार दी। हादसे में बच्ची की मौत हो गई। हादसे के बाद पिकअप गाड़ी चालक मौके से भाग गया। पुलिस गाड़ी की तलाश कर रही है। घटना मंगलवार सुबह करीब 10:30 बजे हुई। एक नेपाल मूल की महिला बागड़ा से गुम्मा बाजार की ओर जा रही थी। उसकी चार वर्षीय बेटी भी उसके पीछे चल रही थी। इसी दौरान बच्ची अचानक सड़क पार करने के लिए दौड़ पड़ी। तभी सामने से आ रही पिकअप गाड़ी ने उसे टक्कर मार दी। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। बच्ची की मां ने तुरंत उसे उठाया और आसपास मौजूद लोगों की मदद से सिविल अस्पताल कोटखाई पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक बच्ची की पहचान चार वर्षीय लक्ष्मी पुत्री अमर के रूप में हुई है। घटना के बाद अस्पताल में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की गई। इसके बाद शव परिजनों को सौंपा गया। वहीं, स्थानीय लोगों में आक्रोश है।


शुरुआती तौर पर परिजनों को लगा कि बच्ची बस की चपेट में आई है, लेकिन बाद में इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच करने पर स्पष्ट हुआ कि हादसा पिकअप वाहन की टक्कर से हुआ। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने बताया कि मामले की जांच जारी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed