{"_id":"692305ae8c5309f66e0254a6","slug":"abvp-organized-the-beginning-of-the-cultural-program-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-148715-2025-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से जमाया रंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से जमाया रंग
विज्ञापन
छात्राओं ने पारंपरिक वेशभूषा में रैंप वॉक किया
एबीवीपी ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रारंभ का किया आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। एबीवीपी इकाई आनी ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रारंभ का आयोजन किया। विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियों से समां बांधा। छात्राओं ने पारंपरिक वेशभूषा में सजधज कर रैंप वॉक किया। कार्यक्रम में पूर्व इकाई अध्यक्ष एवं फनोटी पंचायत के उपप्रधान भजन सिंह बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। पूर्व इकाई अध्यक्ष संदीप चौहान और विभाग संगठन मंत्री रामपुर पवन कुमार विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता लॉरेंस पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य कंवर सिंह ने की। दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। विद्यार्थियों ने विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण पारंपरिक वेशभूषा में प्रस्तुत रैंप वॉक रहा, जिसने सभी का मन मोह लिया। मुख्य अतिथि भजन सिंह ने परिषद की कार्यप्रणाली से विद्यार्थियों को अवगत कराया और उन्हें विश्व के सबसे बड़े छात्र संगठन से जुड़ने का संदेश दिया। विशिष्ट अतिथि संदीप चौहान कहा कि मैं भी अपने विद्यार्थी जीवन में इसी महाविद्यालय में परिषद का कार्यकर्ता और एससीए अध्यक्ष रहा हूं। विभाग संगठन मंत्री पवन कुमार ने परिषद की वैचारिक यात्रा और छात्र शक्ति की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। परिषद की विभिन्न गतिविधियों और आयामों के कार्य से छात्रों को अवगत कराया।