फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   abvp aggitation

एबीवीपी रामपुर ईकाई ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Tue, 03 Sep 2019 10:12 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Sep 2019 10:12 PM IST
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। पीजी कॉलेज रामपुर में छात्रों की समस्याएं हल नहीं होने पर एबीवीपी के कार्यकर्ता लामबंद हो गए हैं। इसी मुद्दे को लेकर कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को एसडीएम रामपुर नरेंद्र चौहान को ज्ञापन सौंपा और चेताया कि अगर जल्द ही समस्याएं हल नहीं हुईं तो वे चक्का जाम करने के लिए विवश हो जाएंगे। संगठन की मुख्य मांगों में लाइब्रेरी में न्यू एडिशन की किताबें उपलब्ध करवाना, कॉलेज परिसर में एटीएम की सुविधा देना, कॉलेज में बॉक्सिंग रिंग, जिम और टूटी खिड़कियों को दुरुस्त करना आदि शामिल है। कार्यकर्ताओं ने एसडीएम से कहा कि कॉलेज में एटीएम की सुविधा और लाइब्रेरी में न्यू एडिशन की किताबें उपलब्ध न होने से छात्रों को पढ़ाई में परेशानी हो रही है। इस मौके पर इकाई अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर, सचिव अभिषेक, अंजना, कल्पना, सुनील, रूप सिंह, शिवानी, ज्योति सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहेे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed