{"_id":"612a6a0f8ebc3e7a274b8947","slug":"absconded-person-arrested-from-kotkhai-rampur-hp-news-sml3819434102","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठियोग थाने से फरार आरोपी कोटखाई से गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठियोग थाने से फरार आरोपी कोटखाई से गिरफ्तार
विज्ञापन
कोटखाई (रोहडू़)। पिछले दिनों ठियोग थाने फरार आरोपी को पुलिस ने शनिवार को कोटखाई के निहारी के समीप गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। भगौड़ा आरोपी संजय मूल रूप से नेपाल का रहने वाला है। जानकारी के मुताबिक संजय पर कोटखाई में भी कई चोरियों की संलिप्त होने के पांच से छह मामले दर्ज हैं।
संजय ने कुछ दिन पहले कोटखाई के चलनेर गांव से एक बंदूक चोरी की थी और उसको साथ लगते जंगल में छिपा दिया था, आरोपी से कोटखाई पुलिस ने पूछताछ के बाद बरामद कर लिया है। पुलिस को उम्मीद है कि उससे पूछताछ में कई और खुलासे होंगे और कई चोरियों के मामले सुलझ सकते हैं। थाना प्रभारी कोटखाई रविंद्र लाल ने बताया कि गुप्त सूचना के बाद निहारी के समीप संजय को पकड़ा गया है।
पुलिस विभाग की टीम में थाना प्रभारी रविंद्र लाल, आरक्षी सुनील शर्मा ,पवन और नितांत ने कड़ी मशक्कत से भागते हुए मुजरिम को धर दबोचा है। आरोपी कुछ दिन पहले ठियोग थाने में शौचालय से भाग गया था। इसके बाद पुलिस ने उसकी लगातार तलाश कर रही थी।