{"_id":"69b56369874f4e0e910ab3e7","slug":"abhishek-divya-and-srishti-became-the-best-athletes-rampur-hp-news-c-178-1-ram1001-156050-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: अभिषेक, दिव्या और सृष्टि बने बेस्ट एथलीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: अभिषेक, दिव्या और सृष्टि बने बेस्ट एथलीट
विज्ञापन
रामपुर कॉलेज में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में विजेताओं को सम्मानित करते अतिथि। संवाद
रामपुर कॉलेज में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का किया आयोजन
मार्च पास्ट में आंबेडकर छात्रावास प्रथम, एनसीसी कैडेट्स दूसरे स्थान पर
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। राजकीय महाविद्यालय रामपुर की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता शनिवार को पाटबंगला मैदान में आयोजित की गई। प्रतियोगिता में प्राचार्य डॉ. पंकज बसोतिया ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की, जबकि मोनिका बसोतिया विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।
प्रतियोगिता में बेस्ट पुरुष एथलीट का खिताब अभिषेक को दिया गया, जबकि दिव्या भारती और सृष्टि नेगी को संयुक्त रूप से बेस्ट महिला एथलीट का पुरस्कार मिला। मार्च पास्ट प्रतियोगिता में आंबेडकर छात्रावास ने प्रथम स्थान हासिल किया। एनसीसी कैडेट्स ने दूसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि भदरी छात्रावास और ट्राइबल छात्रावास संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे।
खेल में 1500 मीटर, 800 मीटर और 400 मीटर दौड़, हाई जंप, लंबी कूद, शॉटपुट, डिस्कस थ्रो और जैवलिन थ्रो सहित अन्य प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। मुख्यातिथि ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
शारीरिक शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष एवं कार्यक्रम के संयोजक डॉ. विद्या बंधु नेगी ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल करने वाले विद्यार्थियों द्वारा मशाल प्रज्वलित कर किया गया। कॉलेज के चारों छात्रावास, शारीरिक शिक्षा विभाग और एनसीसी कैडेट्स ने मार्च पास्ट प्रस्तुत किया।
मुख्यातिथि डॉ. पंकज बसोतिया ने कहा कि विद्यार्थियों के जीवन में खेलों का विशेष महत्व है। खेल न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाते हैं, बल्कि विद्यार्थियों में अनुशासन, टीम भावना, नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास का भी विकास करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ खेल गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया।