{"_id":"6afd8181e2f5545eb7028359","slug":"aastha-bhardwaj-passed-the-cseet-examination-in-her-very-first-attempt-rampur-hp-news-c-178-1-ram1001-175153-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: आस्था भारद्वाज ने पहले ही प्रयास \nमें उत्तीर्ण की सीएसईईटी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: आस्था भारद्वाज ने पहले ही प्रयास में उत्तीर्ण की सीएसईईटी परीक्षा
विज्ञापन
आस्था भारद्वाज ने पहले ही प्रयास में उत्तीर्ण की सीएसईईटी परीक्षा। संवाद
प्रतिदिन 5 से 6 घंटे करती थीं पढ़ाई, कुमारसैन में खुशी का माहौल
संवाद न्यूज एजेंसी
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)।
कुमारसैन पंचायत के देथल गांव की रहने वाली आस्था भारद्वाज ने सीएसईईटी पहले ही प्रयास में पास कर लिया है। आस्था भारद्वाज की इस सफलता से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। कंपनी सेक्रेटरी एग्जीक्यूटिव एंट्रेंस टेस्ट (सीएसईईटी) की इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (आईसीएसआई) में आयोजित हुआ। आस्था भारद्वाज सुपुत्री राकेश भारद्वाज ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा के बाद पीएमश्री जेबीएलके राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुमारसैन से वाणिज्य संकाय में जमा दो की परीक्षा उत्तीर्ण की। विद्यालय में पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने वाणिज्य विषय के प्रति रुचि विकसित की और आगे चलकर कंपनी सेक्रेटरी के क्षेत्र में अपना भविष्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया। आस्था ने बताया कि किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता हासिल करने के लिए नियमित अध्ययन, समय का सही प्रबंधन और लक्ष्य के प्रति समर्पण बेहद जरूरी है। बताया कि वह सीएसईईटी परीक्षा की तैयारी के लिए प्रतिदिन लगभग 5 से 6 घंटे पढ़ाई करती थीं। पीएमश्री जेबीएलके विद्यालय कुमारसैन के प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह और वाणिज्य संकाय के सभी शिक्षकों ने आस्था को बधाई दी। साथ ही सभी ने आस्था के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। राजेंद्र सिंह ने बताया कि विद्यालय का वाणिज्य संकाय विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा और व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। विद्यार्थियों को चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) और कंपनी सेक्रेटरी (सीएस) जैसी प्रतिष्ठित व्यावसायिक परीक्षाओं के बारे में जानकारी देने और उनकी तैयारी के लिए मार्गदर्शन उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से समय-समय पर विशेष सत्र आयोजित किए जाते हैं।