Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Aani has not received social security pension for three months

Rampur Bushahar News: सामाजिक सुरक्षा पेंशन को तरसे लाभार्थी, दवा और इलाज की बढ़ी चिंता

Thu, 06 Mar 2025 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Mar 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Aani has not received social security pension for three months
बुजुर्ग छुम्बल राम
आनी में तीन महीने से नहीं मिली सामाजिक सुरक्षा पेंशन, बुजुर्ग, विधवा और दिव्यांग झेल रहे परेशानी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

आनी (कुल्लू)। उपमंडल आनी में तीन माह से सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लाभार्थियों को पेंशन नहीं मिल पाई है। ऐसे में बुजुर्ग, विधवा और दिव्यांगों की परेशानी बढ़ गई है। सरकार से पेंशन की राशि जारी न होने के कारण इन लाभार्थियों को अपनी दवा और इलाज का खर्च चलाना भी मुश्किल हो गया है। सरकार की अनदेखी के कारण सबसे अधिक परेशानी बुजुर्ग वर्ग झेल रहा है, जिनकी गुजर-बसर का सहारा केवल पेंशन से मिलने वाली धनराशि ही है। तीन माह से पेंशन न मिलने से लाभार्थियों में खासी निराशा है। क्षेत्र के 80 वर्षीय छुम्बल राम का कहना है कि उन्हें पिछले तीन महीने से पेंशन नहीं मिली है, जिससे उनका गुजारा करना कठिन हो गया है। इसी तरह 82 वर्षीय ताबे राम, जो अपनी पेंशन से दवा इलाज करवाते हैं, ने बताया कि पेंशन न मिलने के कारण वह अपने इलाज के लिए शिमला नहीं जा पाए। 85 वर्षीय राम सिंह ने बताया कि पहली बार ऐसा हुआ है, जब उन्हें तीन महीने से अधिक का समय बीत जाने के बावजूद पेंशन नहीं मिली है। उन्होंने सरकार से जल्द पेंशन जारी करने की मांग की है। बुजुर्गों और दिव्यांगों ने सरकार से जल्द पेंशन जारी करने की अपील की है, ताकि वे अपने रोजमर्रा के खर्च और इलाज को सुचारु रूप से चला सकें।


सरकार की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल

आनी विस क्षेत्र के विधायक लोकेंद्र कुमार ने कहा कि समाज के सबसे जरूरतमंद लोगों को पेंशन न मिलना दुर्भाग्यपूर्ण है। प्रदेश की कांग्रेस सरकार पूरी तरह फेल हो चुकी है। उन्होंने सरकार से जल्द पेंशन जारी करने की मांग की। तहसील कल्याण अधिकारी आनी मंजुला शर्मा ने बताया कि जैसे ही सरकार की ओर से पेंशन की राशि जारी होगी, लाभार्थियों के खातों में यह राशि भेज दी जाएगी।

बुजुर्ग छुम्बल राम

बुजुर्ग छुम्बल राम

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed