फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   A three-storey house in Rathoh, Dalash, was gutted in flames.

Rampur Bushahar News: दलाश के रठोह में तीन मंजिला मकान जलकर हुआ खाक

Wed, 19 Nov 2025 11:45 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Nov 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
A three-storey house in Rathoh, Dalash, was gutted in flames.
दलाश के रठोह में तीन मंजिला मकान चढ़ा आग की भेंट। संवाद
. मंगलवार रात की घटना, लाखों के नुकसान का अनुमान
विज्ञापन


. राजस्व विभाग की टीम कर रही नुकसान का आकलन


संवाद न्यूज एजेंसी

दलाश (कुल्लू)। उपमंडल आनी की दलाश पंचायत के रठाेह गांव में मंगलवार देर रात को एक तीन मंजिला मकान आग की भेंट चढ़ गया। इस घटना में मकान के छह कमरे जलकर राख हो गए। मकान में रखा सारा सामान भी जल गया। इस घटना में लाखों के नुकसान का अनुमान है। राजस्व विभाग की टीम नुकसान का आकलन कर रही है। पुलिस भी आग लगने के कारणों की छानबीन में जुटी हुई है। आग रात करीब 11 बजे लगी। मकान में नेपाल मूल के लोग किराये पर रह रहे थे। आग लगने की भनक लगते ही मजदूर समय रहते घर से बाहर निकल गए। देखते ही देखते आग की लपटों ने मकान को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन आग की चपेट में मकान में रखा सारा सामान जल गया। बताया जा रहा है कि यह चार भाइयों का संयुक्त मकान था, जिसमें नेपाल मूल के तुलसी राम और अन्य मजदूर रह रहे थे। आग लगने की सूचना मिलने के बाद बुधवार सुबह राजस्व विभाग की टीम और लूहरी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।


एसडीएम आनी लक्ष्मण सिंह कनेट ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही राजस्व विभाग टीम को मौके पर भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद पीड़ितों को राहत राशि दी जाएगी। इस घटना में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। आनी के डीएसपी राजीव मेहता ने बताया कि मौके पर लूहरी पुलिस छानबीन कर रही है। आग किन कारणों से लगी है, इसकी जांच की जा रही है।

दलाश के रठोह में तीन मंजिला मकान चढ़ा आग की भेंट। संवाद

दलाश के रठोह में तीन मंजिला मकान चढ़ा आग की भेंट। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article