फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   A retaining wall collapsed and two houses sustained partial damage due to an earthquake on June 5

Rampur Bushahar News: पांच जून को भूकंप से डंगा गिरा, दो मकानों को आंशिक क्षति

Wed, 10 Jun 2026 11:06 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। शिंगला में बीते शुक्रवार यानी 5 जून की रात को आए भूकंप के कारण एक डंगा गिर गया। इस घटना से चेत राम और रविंद्र कुमार के मकानों को आंशिक क्षति पहुंची है। हलका पटवारी ने 8 जून को मौका मुआयना कर रिपोर्ट पेश की। रिपोर्ट के अनुसार, भूकंप के बाद डंगे में दरारें आ गई थीं। इसके अगले दिन शाम को यह डंगा ढह गया। डंगे का सारा मलबा सीधे दोनों मकानों के लेंटर पर आ गिरा। इस घटना में चेत राम की हजार-हजार लीटर की तीन पानी की टंकियां पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। रविंद्र कुमार की भी हजार-हजार लीटर की दो पानी की टंकियां टूट गईं। इसके अतिरिक्त, दोनों मकानों की एक दीवार में हल्की दरारें भी आई हैं। चेत राम ने प्रशासन से मांग की है कि इस प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान का मुआवजा प्रदान किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed