फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   A protest rally was held in Chaupal Bazaar, and slogans were raised against the state government

Rampur Bushahar News: चौपाल में भाजपा ने सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, परिवहन समस्याओं पर सरकार को घेरा

Mon, 07 Sep 2026 11:33 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
चौपाल बाजार में विरोध रैली निकाली, प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चौपाल (रोहड़ू)। भाजपा मंडल चौपाल ने सोमवार को चौपाल बाजार में रोष रैली निकाली। यह रैली सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और परिवहन से जुड़ी समस्याओं को लेकर आयोजित की गई थी। पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जनसमस्याओं के समाधान की मांग उठाई। भाजपा नेताओं ने चौपाल-शिमला मुख्य मार्ग की खराब स्थिति पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि सड़क की हालत लंबे समय से लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। नेताओं ने सड़क की आवश्यक मरम्मत और बेहतर रखरखाव की मांग की। रैली में स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर भी भाजपा ने सरकार को घेरा। चौपाल अस्पताल में चिकित्सकों की कमी का मुद्दा उठाया गया। पर्याप्त डॉक्टर और अन्य आवश्यक स्टाफ न होने से मरीजों को परेशानी हो रही है। क्षेत्र के शिक्षण संस्थानों में भी स्टाफ के रिक्त पदों को भरने की मांग की गई। भाजपा नेताओं ने चौपाल में आयुर्वेदिक औषधालय बंद किए जाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि इससे आयुर्वेदिक चिकित्सा पर निर्भर लोगों को दिक्कतें हो रही हैं। सरकार से औषधालय को दोबारा शुरू करने की मांग की गई। एचआरटीसी की परिवहन व्यवस्था भी प्रदर्शन का प्रमुख मुद्दा रही। भाजपा कार्यकर्ताओं ने खराब हालत वाली बसों के बीच रास्ते में खराब होने की बात कही। इससे ग्रामीण क्षेत्रों के यात्रियों को दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। उन्होंने चौपाल क्षेत्र के बस रूटों पर पर्याप्त और अच्छी स्थिति वाली बसें उपलब्ध करवाने की मांग की। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने कांग्रेस की चुनावी गारंटियों को लेकर सुक्खू तेरी गारंटियां कित्थे गईं का नारा भी लगाया। भाजपा नेताओं ने सरकार से राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप से आगे बढ़ने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि सरकार को क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं के समाधान पर ध्यान देना चाहिए। रैली में चौपाल विधायक बलबीर वर्मा, नेरवा मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र वर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष मंगत राम शर्मा और पूर्व जिला परिषद सदस्य नीमा जस्टा मौजूद रहे। इनके साथ अन्य भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article