{"_id":"6ad0ab7bf555c94ad90ff9a5","slug":"a-delegation-from-the-rampur-municipal-council-met-with-minister-vikramaditya-singh-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-172463-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: मंत्री विक्रमादित्य सिंह से मिला नगर परिषद रामपुर का प्रतिनिधिमंडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: मंत्री विक्रमादित्य सिंह से मिला नगर परिषद रामपुर का प्रतिनिधिमंडल
शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
रामपुर बुशहर फटाफट
शिमला में शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह से मिलता नगर परिषद रामपुर का प्रतिनिधिमंडल। स्रोत
Link Copied
कार्यकारी अधिकारी का पद भरने सहित समस्याओं और विकास कार्यों पर हुआ मंथन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी रामपुर बुशहर। नगर परिषद रामपुर के अध्यक्ष करण शर्मा की अध्यक्षता में प्रतिनिधिमंडल ने लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह से औपचारिक मुलाकात की। अध्यक्ष बनने के बाद मंत्री से उनकी यह पहली औपचारिक भेंट थी। इस दौरान नगर परिषद के पार्षद और स्वयं सहायता समूहों की महिला सदस्य भी मौजूद रहीं। इस दौरान रामपुर शहर की विभिन्न समस्याओं, विकास कार्यों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई। नगर परिषद में करीब डेढ़ महीने से कार्यकारी अधिकारी (ईओ) का पद रिक्त होने का मामला प्रमुखता से उठाया गया। अध्यक्ष करण शर्मा ने कहा कि अधिकारी का पद खाली होने से नगर परिषद के प्रशासनिक कार्यों के संचालन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने शहर के विकास कार्यों और परिषद के कामकाज को सुचारु बनाए रखने के लिए जल्द किसी अधिकारी को ईओ का अतिरिक्त कार्यभार सौंपने का आग्रह किया। करण शर्मा ने कहा कि मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने सभी विषयों को गंभीरता से सुना और समस्याओं के समाधान के लिए सकारात्मक आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि रामपुर का विकास, जनहित से जुड़े कार्य और शहर की समस्याओं का समाधान नगर परिषद की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इन उद्देश्यों को लेकर शहर के हित में निरंतर प्रयास किए जाते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।