फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   A cluster meeting was held at Bahali School

Rampur Bushahar News: क्लस्टर स्कूल के प्रमुखों को आपदा प्रबंधन के दिए निर्देश

Mon, 15 Jun 2026 11:36 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
A cluster meeting was held at Bahali School
बाहली  स्कूल में आयोजित कलस्टर बैठक में उपस्थित विभिन्न स्कूल के प्रभारी: प्रबंधन
बाहली स्कूल में उप निदेशक ने ली क्लस्टर बैठक, 26 स्कूलों के प्रमुख रहे मौजूद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाहली में सोमवार को क्लस्टर स्तरीय बैठक हुई। अध्यक्षता उप निदेशक स्कूल शिक्षा हिमाचल प्रदेश निशा भलूनी ने की। बैठक में पांच क्लस्टर के 26 स्कूल प्रमुखों ने भाग लिया। उपनिदेशक ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाहली और नरैण का निरीक्षण किया। इस दौरान उप निदेशक ने क्लस्टर स्कूल के प्रमुखों को आपदा प्रबंधन के निर्देश दिए। इसके अलावा विद्यालयों में स्वच्छता, आपसी समन्वय और शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के निर्देश दिए। प्रातःकालीन सभा और कक्षाकक्ष में निरीक्षण किया गया। उप निदेशक ने पाठशाला में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने और अपने क्लस्टर को आपसी समन्वय के साथ संचालित करने के बारे में जागरूक किया। विद्यालय में कांप्लेक्स सिस्टम का पालन, एकल अध्यापक के साथ क्लस्टर से शिक्षक प्रतिनियुक्त किए जाएं। शिक्षा में गुणात्मक सुधार पर विशेष ध्यान दिया जाए। विद्यार्थियों में समानता लाने के लिए पाठशाला में वर्दी, जूते और जुराब सहित अन्य आवश्यक में एकरूपता हो। इस मौके पर बाहली स्कूल खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी रामपुर वीना कौशल, नरैण, तकलेच, देवनगर और कुखी स्कूल सहित अन्य स्कूलों के प्रभारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article