फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   पौड़ी ताल के पास वैन गिरी, एक की मौत

पौड़ी ताल के पास वैन गिरी, एक की मौत

Fri, 09 Nov 2012 12:00 PM IST
Rampur
Rampur Updated Fri, 09 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
रोहडू। रोहडू-शिमला मुख्य मार्ग पर पौड़ी ताल के समीप बुधवार रात एक मारुति वैन दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। इसे सिविल अस्पताल रोहडू से आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया गया लेकिन, व्यक्ति की वीरवार सुबह आईजीएमसी शिमला में मौत हो गई।
विज्ञापन

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार रात करीब साढे़ दस बजे मारुति वैन नंबर एचपी 09बी 3456 रोहडू से महैंदली की ओर जा रही थी। पौड़ी ताल के समीप वैन दुर्घटनाग्रस्त हो गई। गाड़ी में चालक के अतिरिक्त कोई भी अन्य व्यक्ति सवार नहीं था। 36 वर्षीय चालक सत्याजीत पाठक बागी का निवासी है। घटना की सूचना पुलिस को रात करीब 11 बजे मिली। पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर गंभीर रूप से घायल सत्याजीत को गाड़ी से निकाला तथा प्राथमिक उपचार के लिए सिविल अस्पताल रोहडू पहुंचाया, जहां से उसे रात को ही आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया गया। आईजीएमसी में वीरवार सुबह सत्याजीत की मौत हो गई। पुलिस को घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं लग पाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। उधर, डीएसपी रोहडू राजकुमार चंदेल ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई थी। सत्याजीत को उपचार के लिए अस्पताल लाया गया, जहां से उसे आईजीएमसी रेफर किया गया। उन्होंने बताया कि आईजीएमसी में व्यक्ति की मौत हो गई है। घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं लग पाया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed