फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   बस शादी में; मुसाफिर सड़क पर

बस शादी में; मुसाफिर सड़क पर

Fri, 09 Nov 2012 12:00 PM IST
Rampur
Rampur Updated Fri, 09 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। परिवहन निगम के रामपुर-जराशी रूट पर चलने वाली बस को शादी में भेजने पर रामपुर आने वाले लोगों को कई किमी पैदल सफर करना पड़ा। ग्रामीणों ने निगम के रवैये पर रोष जताते हुए एसडीएम से शिकायत की है। शिकायत में मांग की कि उक्त रूट पर चलने वाली निगम की यह एकमात्र बस है, इसलिए भविष्य में बस किसी शादी के लिए बुक नहीं की जाए। अगर बुकिंग करनी है तो इसकी जगह यहां के लोगों के लिए दूसरी बस की व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन

बाहली पंचायत की प्रधान रंजना भंडारी, उपप्रधान वीर सिंह चौहान, त्रिलोक भलूनी, रमेश नेगी, देवी सिंह, सुरेंद्र सिंह, कुशाल मेहता, संजय मेहता, ज्ञान सिंह, हीरा लाल, बली राम आदि ने कहा कि वीरवार को जराशी से रामपुर आने के लिए कई लोग स्टापेज पर खड़े थे, लेकिन बस न आने से उन्हें कई किलोमीटर पैदल सफर करना पड़ा। बस को किसी शादी में भेजा गया था। रूट पर चलने वाली निगम की यह एकमात्र बस है। उस पर भी निगम अपनी मनमानी करता है। उन्होंने कहा कि रूट पर बस को नियमित चलाया जाए। अगर निगम को इस बस की शादी के लिए बुकिंग करनी है, तो पहले यहां के लिए दूसरी बस की व्यवस्था की जानी चाहिए। अगर भविष्य में दोबारा इस तरह किया गया तो, ग्रामीण चुप नहीं बैठेंगे। एसडीएम केआर सेहजल ने शिकायत की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि परिवहन निगम को निर्देश दिए गए हैं कि उक्त बस की बुकिंग से पहले लोगों की सुविधा का ख्याल रखा जाए। भविष्य में लोगों को इस तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े, यह सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed