{"_id":"5bddda95bdec221a020c5616","slug":"91541266069-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतर्राष्ट्रीय लवी मेला मैदान में अश्व प्रदर्शनी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतर्राष्ट्रीय लवी मेला मैदान में अश्व प्रदर्शनी शुरू
Updated Sat, 03 Nov 2018 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहले दिन 97 अश्वों का हुआ पंजीकरण
अंतरराष्ट्रीय लवी मेला मैदान में अश्व प्रदर्शनी शुरू
पशु क्रूरता, कल्याण को लेकर करवाई चित्रकला प्रतियोगिता
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर बुशहर। रामपुर में आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय लवी मेले से पूर्व मेला मैदान में अश्व प्रदर्शनी शुरू हो गई है। प्रदर्शन के पहले दिन कुल 97 घोड़ों का पंजीकरण करवाया गया। इसके अलावा पशु पालन विभाग की ओर से स्कूली बच्चों के लिए पशु क्रूरता और कल्याण को लेकर विभाग ने चित्रकला प्रतियोगिता भी करवाई।
शनिवार को रामपुर के मेला मैदान में पशु पालन विभाग की ओर से लगाई जाने वाली अश्व प्रदर्शनी शुरू हो गई। इस प्रदर्शनी जिला किन्नौर, लाहौल स्पीति, शिमला और कुल्लू जिले से आए अश्वपालकों ने अपने अश्वों का पंजीकरण करवाया। शनिवार देर शाम तक विभाग के पास कुल 97 घोड़ों का पंजीकरण हो पाया था, आज भी पंजीकरण प्रक्रिया जारी रहेगी। 3 से 5 नवंबर तक आयोजित होने वाली अश्व प्रदर्शनी के पहले दिन पशु पालन विभाग ने घोड़ों का पंजीकरण करने के साथ-साथ स्कूली बच्चों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन भी किया। अश्व प्रदर्शनी के अंतिम दिन 5 नवंबर को पशुपालन विभाग द्वारा घोड़ा दौड़ का आयोजन किया जाएगा। इस प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। पशु पालन विभाग के वरिष्ठ वेटरनरी अधिकारी डॉ. गुलशन ने बताया कि 5 नवंबर को घोड़ा रेस आयोजित होगी।
पीजी कॉलेज में शनिवार को पशुपालन विभाग द्वारा पशु क्रूरता रोकथाम और कल्याण को लेकर चित्रकला प्रतियोगिता करवाई गई। इस प्रतियोगिता में रामपुर खंड के विभिन्न स्कूलों के 40 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का विषय पशु क्रूरता की रोकथाम एवं पशु कल्याण को बढ़ावा देना रहा। पशु पॉलिक्लीनिक रामपुर के प्रभारी डॉ. सुरेश कपूर ने बताया कि प्रतियोगिता के साथ साथ अश्वों के पंजीकरण का क्रम भी जारी है।