फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   भूस्खलन से 21 घंटे अवरुद्ध रहा सैंज-आनी-ओट एनएच 305

भूस्खलन से 21 घंटे अवरुद्ध रहा सैंज-आनी-ओट एनएच 305

Sat, 29 Sep 2018 09:52 PM IST
Updated Sat, 29 Sep 2018 09:52 PM IST
विज्ञापन
भूस्खलन से 21 घंटे बंद रहा
विज्ञापन

सैंज-आनी-ओट एनएच-305
लुहरी-छांवटी के बीच रात भर यात्रियों ने झेली परेशानी
नेशनल हाईवे पर लगी वाहनों की लंबी-लंबी कतारें
अमर उजाला ब्यूरो
आनी (कुल्लू)। आनी क्षेत्र में भारी बारिश के चलते शुक्रवार की शाम करीब 6 बजे बंद हुआ सैंज-आनी-ओट एनएच-305 शनिवार को 21 घंटे बाद बहाल हुआ। एनएच-305 के लुहरी-छांवटी के बीच जगह-जगह हुए भूस्खलन के कारण एनएच बाधित हो गया था, जिसके चलते सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगी रही। आनी, कुल्लू और कुल्लू आनी से रामपुर शिमला जाने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
आनी से टिकरी कैंची जा रहे पिकअप चालक रिंकू के अनुसार शुक्रवार रात एनएच पर कोट नाला के पास काटनी पड़ी, गाड़ी में सरकारी सामान लदा हुआ था। वहीं परिवहन चालक होशियार चंद और परिचालक पीतांबर लाल के अनुसार वह कुल्लू से रामपुर की ओर जा रहे थे उनके साथ कुछ लोग दिल्ली जाने वाले थे, सभी ने बिना कुछ खाए ही बस में रात गुजारी। उन्होंने एनएच पर जगह जगह भूस्खलन होने के कारण मार्ग बाधित होने से पेश आई परेशानी के लिए एनएच प्राधिकरण को जिम्मेवार ठहराया है।
विज्ञापन

भारी बारिश के कारण सैंज से लेकर लुहरी तक एनएच 305 में जगह-जगह नाले बहने से सड़क पर मलबा आ गया और कई स्थानों पर भारी भूस्खलन हुआ। शनिवार सुबह से मार्ग बहाली के काम शुरू किया गया। करीब 8 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शनिवार शाम 3 बजे एनएच को आवाजाही के लिए बहाल किया गया। वहीं इस संबंध में एनएच प्राधिकरण के एसडीओ आनी सुनील गुप्ता ने बताया कि शुक्रवार रात को मार्ग बहाल करने का प्रयास किया गया, लेकिन जोखिम होने के कारण काम रोकना पड़ा। शनिवार दोपहर बाद तीन बजे बाधित मार्ग को यातायात के लिए बहाल कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed