{"_id":"5b8d5ed742c792463e41d13d","slug":"91535991511-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीटा पीटा शारे पं झूमे किन्नौर एसोसिएशन के छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीटा पीटा शारे पं झूमे किन्नौर एसोसिएशन के छात्र
Updated Mon, 03 Sep 2018 09:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीटा-पीटा शारे गाने पर मचा धमाल
रामपुर में तरूण किन्नौर एसोसिएशन ने दी फ्रेशर पार्टी
किन्नौरी नाटी पेश करके छात्राओं ने लूटी वाहवाही
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर बुशहर। पीजी कॉलेज रामपुर सभागार में तरूण किन्नौर एसोसिएशन की ओर से फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में निचार ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बीर सिंह नेगी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने कार्यक्रम की शुरूआत दीप प्रज्ज्वलित करके की।
कार्यक्रम में एसोसिएशन की छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दीं। छात्राओं ने किन्नौरी नाटी पेश कर सभागार में मौजूद छात्रों को झूमने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम में आकर्षण का केंद्र गायक बीरबल किन्नौरा रहा। उन्होंने पैसा पैसा, ऐसा कैसा पैसा, रोहडू जाणा मेरी आमिए, बोईसा ओ बोईसा, पीटा-पीटा शारे जैसे गानों पर एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। मुख्य अतिथि और उनके साथ आए अतिथियों ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए एसोसिएशन को बधाई दी। कार्यक्रम आयोजन के लिए उन्होंने 75 हजार रुपये की राशि भी भेेंट की। उन्होंने छात्रों से नशे से दूर रहने का आह्वान किया और अपनी संस्कृति को बचाने की अपील की। इस मौके पर तरूण किन्नौर एसोसिएशन के अध्यक्ष आशु नेगी, सुनील नेगी, रविंद्र नेगी, डॉ. अजेंद्र नेगी, पद्म चारस, नरेंद्र नेगी, प्रशांत नेगी, रोबिन प्रानेस, कमल किशोर, बुद्धरत्न नेगी, प्रेम नेगी और प्रवीण नेगी सहित अन्य विद्यार्थी मौजूद रहे।