फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   पेशी के लिए जा रहे कैदी को पड़ा दौरा

पेशी के लिए जा रहे कैदी को पड़ा दौरा

Wed, 09 May 2018 09:16 PM IST
Updated Wed, 09 May 2018 09:16 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रामपुर बुशहर।
कंडा जेल से रामपुर सेशन कोर्ट लाए जा रहे एक विचाराधीन कैदी को बुधवार को कुमारसैन उपमंडल के ओडी में दिल का दौरा पड़ गया। घायल अवस्था में उसे कुमारसैन अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया है।

पुलिस थाना कुमारसैन से मिली जानकारी के मुताबिक कंडा जेल से किन्नौर जिले से संबंध रखने वाले विचाराधीन कैदी राम लाल को रामपुर लाया जा रहा था। हमीरपुर से रिकांगपिओ आ रही एचआरटीसी की बस में ओडी के पास इस विचारधीन कैदी को दिल का दौरा पड़ गया। यहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए कुमारसैन अस्पताल से 108 एंबुलेंस मंगवाई गई और उसे कुमारसैन अस्पताल पहुंचाया गया। यहां उसे प्राथमिक उपचार देने के बाद आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया। जानकारी के मुताबिक जिला किन्नौर पुलिस में भारतीय दंड संहित की धारा 376 के तहत इस विचाराधीन कैदी पर मामला दर्ज है। इस कैदी को वीरवार को रामपुर सेशन कोर्ट में पेश किया जाना था। लेकिन दिल का दौरा पड़ने के कारण इस कैदी को आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया है। मामले की पुष्टि कुमारसैन थाना के एएसआई नूप राम ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed