फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   पूह, काजा तक नहीं जा रहीं बसें

पूह, काजा तक नहीं जा रहीं बसें

Wed, 14 Feb 2018 10:18 PM IST
Updated Wed, 14 Feb 2018 10:18 PM IST
विज्ञापन
सांगला (किन्नौर)। किन्नौर में बर्फबारी के तीन दिन बाद भी जनजीवन पूरी तरह से पटरी पर नहीं लौट पाया है। जिले के तीनों खंडों कल्पा, निचार और पूह के करीब एक दर्जन से अधिक ग्रामीण रूटों पर वाहनों की आवाजाही बुधवार को भी पूरी तरह से ठप रही।
विज्ञापन

लोगों को कई किमी पैदल ही सफर करना पड़ा। जिले में ग्रामीण रूट करीब 50 से अधिक हैं। अधिकतर सड़कों से लोक निर्माण विभाग ने बर्फ हटा दी है। लेकिन ग्रामीण रूटों पर फिसलन अधिक है। ऐसे में इन सड़कों पर बसों को भेजना मुश्किल हो रहा है। जिला मुख्यालय रिकांगपिओ से पूह और काजा की तरफ मालिंग तक ही निगम की बसों की आवाजाही हो सकी, जबकि जिला मुख्यालय रिकांगपिओ से शिमला की तरफ बसें चल रही हैं। उधर, परिवहन निगम रिकांगपिओ डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक शमशेर सिंह ने कहा कि जिले के एक दर्जन से अधिक ग्रामीण रूटों पर बसों की आवाजाही नहीं हो पा रही। जिले भर की सड़कों की स्थिति को देखते हुए बसों की आवाजाही शुरू हो पाएगी। उधर, इस बारे में लोक निर्माण विभाग कल्पा के एक्सईएन एमआर नेगी, एक्सईएन भावानगर पीसी नेगी ने कहा कि जिले की सभी ग्रामीण सड़कों जल्द बड़े वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed