{"_id":"5a60c25d4f1c1ba1268b524e","slug":"81516290653-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झाकड़ी में गणतंत्र दिवस पर मचेगा धमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झाकड़ी में गणतंत्र दिवस पर मचेगा धमाल
Updated Thu, 18 Jan 2018 09:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर बुशहर।
ग्राम पंचायत झाकड़ी में 26 जनवरी को आयोजित होने वाले कार्यक्रम में लोक गायक तांत्रा ब्वॉयज धमाल मचाएंगे। इसके अलावा इस दौरान स्कूली बच्चों, युवक और महिला मंडल के सदस्य भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर प्रस्तुतियां देंगे। कार्यक्रम में पूर्व प्रशासनिक अधिकारी प्रेम सिंह द्रैक बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहेंगे।
गणतंत्र दिवस के आयोजन को लेकर झाकड़ी ग्राम पंचायत में वीरवार को बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता पंचायत प्रधान मस्त राम ने की। इस दौरान आगामी 26 जनवरी को आयोजित किए जाने वाले सांस्कृतिक और देश भक्ति के कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई। इस अवसर पर निर्णय लिया गया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा। कार्यक्रम में तांत्रा ब्वॉयज के बीरबल और संतोष को विशेष तौर पर आमंत्रित किया गया है, जो लोगों का मनोरंजन करेंगे। कार्यक्रम में स्कूली बच्चे, महिला मंडल और युवक मंडल के सदस्य भी अपनी प्रस्तुतियां देंगे। कार्यक्रम में विस्थापित कल्याण समिति के पदाधिकारी और सदस्य भी मौजूद रहेंगे।