फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   भीतरघातियों पर जल्द करें कर्रवाई

भीतरघातियों पर जल्द करें कर्रवाई

Fri, 08 Dec 2017 07:15 PM IST
Updated Fri, 08 Dec 2017 07:15 PM IST
विज्ञापन
भीतरघातियों पर जल्द करें कर्रवाई
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। प्रदेश में विधानसभा चुनाव के दौरान जिन भितरघातियों ने पार्टी के खिलाफ काम किया है, उनकी पहचान कर जल्द से जल्द पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा, जिससे भविष्य में कांग्रेस को किसी प्रकार को कोई नुकसान न हो। यह बात मतियाना में आयोजित कांग्रेस की बैठक में प्रत्याशी दीपक राठौर ने की।
विज्ञापन

चुनाव में दिन-रात कांग्रेस पार्टी के लिए काम करने पर कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। बैठक में मतियाना कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष रूप सिंह रायटा, कर्नल पूर्ण चंदेल, मतियाना सोसायटी के प्रधान देवी सिंह वर्मा, पूर्व जिला परिषद सदस्य उषा, सुमित्रा चंदेल, ब्लॉक कांग्रेस ठियोग महासचिव संदीप भारद्वाज ने बैठक को संबोधित किया। वक्ताओं ने हाईकमान से कांग्रेस पार्टी में छुपी काली भेड़ों पर कार्रवाई करने की मांग उठाई। इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता भगतराम शर्मा, जीत राम भंडारी, कांशी राम भंडारी, कर्म चंद भंडारी, पूर्व बीडीसी जीतराम शर्मा, उधम सिंह रायट, कंवर सिंह ठाकुर, सुनील दत्त शर्मा, विजय वर्मा, कंवर सिंह चंदेल, बली राम चंदेल, चीमना राम, राजेश चंदेल, मदल लाल वर्मा, सुरेश चंदेल, राजीव शर्मा, कीकी, प्रकाश कौशल, संजीव ठाकुर, ज्ञान वर्मा, जिया लाल और ज्ञान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed