फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   80 student take corna vaccination in kinnaur

किन्नौर में 12 से 14 वर्ष के 80 बच्चों ने लगवाई कोरोना वैक्सीन

Wed, 16 Mar 2022 11:45 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Mar 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
80 student take corna vaccination in kinnaur
किन्नौर में शुरू हुआ 12 से 14 वर्ष के छात्रों का टीकाकरण। - फोटो : RAMPUR-HP
रिकांगपिओ (किन्नौर)। जनजातीय जिला किन्नौर में बुधवार को 12 से 14 साल के 80 किशोरों को कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए वैक्सीन लगवाई। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. अन्वेषा नेगी ने कहा कि जिन बच्चों की उम्र 1 जनवरी 2008 से 5 मार्च 2010 तक 12 से 14 वर्ष हो गई है, उनका स्वास्थ्य विभाग टीकाकरण कर रहा है।
विज्ञापन

बुधवार को रिकांगपिओ स्कूल के 40 बच्चों और हिमालयन पब्लिक स्कूल रिकांगपिओ में 12 से 14 साल के 40 बच्चों ने कोरोना वैक्सीन लगवाई। डॉ. नेगी ने कहा कि 12 से 14 साल के किशोरों को कोरोना संक्रमण से बचाव के दृष्टिगत यह टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। किन्नौर जिले के 2 हजार कोरोना वैक्सीन सरकार से मिली है। पहला डोज लगाने के 28 दिन बाद किशोरों को दूसरी डोज लगाई जाएगी।
विज्ञापन

17 मार्च वीरवार को सरकारी स्कूल कोठी और एसडी पब्लिक स्कूल रिकांगपिओ में बच्चों का टीकाकरण होगा। उन्होंने ने कहा कि सरकार ने अभी सिर्फ सरकारी अस्पतालों के माध्यम से ही टीकाकरण करने के निर्देश दिए हैं। कोई निजी संस्था टीकाकरण नहीं कर सकती। जल्द ही समूचे जिले में टीकाकरण अभियान को पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed