{"_id":"64358e35742d5486920959e2","slug":"8-new-buses-to-rampur-depot-now-closed-routes-will-be-restored-rampur-hp-news-c-19-1-118238-2023-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: रामपुर डिपो को 8 नई बसें, अब बंद पड़े रूट हो सकेंगे बहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: रामपुर डिपो को 8 नई बसें, अब बंद पड़े रूट हो सकेंगे बहाल
Tue, 11 Apr 2023 10:13 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
Updated Tue, 11 Apr 2023 10:13 PM IST
विज्ञापन
रामपुर में पहुंची परिवहन निगम की नई बस।
रामपुर बुशहर। हिमाचल पथ परिवहन निगम रामपुर डिपो को आठ नई बसें मिली हैं। इससे बंद रूटों के बहाल होने की उम्मीद जग गई है। परिवहन निगम के 114 रूटों में से छह बंद रूट बंद चल रहे हैं। 31 मार्च, 2023 से 15 साल से अधिक चलने वाली छह बसों को रामपुर डिपो ने बाहर कर दिया है। नई बसें रामपुर पहुंच चुकी हैं। ये बसें जीपीआरएस से लैस हैं। पासिंग के बाद इन बसों को रूटों पर दौड़ाया जाएगा। बस सेवा शुरू होने से यात्रियों को आरामदायक सफर का लाभ मिलेगा। बसों की कमी के कारण चंडीगढ़-सराहन रूट, कल्पा-चंडीगढ़ और अन्य चार स्थानीय रूट बंद चल रहे हैं। नई बसों के आने से इनमें से कुछ रूट बहाल हो सकेंगे। नई बसों को चलाने में एचआरटीसी रामपुर को करीब चार दिन और लग सकते हैं।
............................................
एचआरटीसी के रामपुर डिपो को आठ नई बसें मिली है। शीघ्र ही इन बसों को बंद पड़े रूटों पर चलाया जाएगा। बस में लगे जीपीआरएस के साथ अभी कनेक्ट नहीं हुआ है। कनेक्ट होते हुए बंद रूटों में बस सेवाएं शुरू कर दी जाएंगी।
-प्रेम कश्यप, आरएम एचआरटीसी रामपुर डिपो
...........
इन रूटों में परिवहन निगम की बस सेवाएं ठप
1. रामपुर-थड़ा। 2. सराहन-चंडीगढ़। 3. कल्पा-रामपुर-चंडीगढ़। 4. रामपुर-हमीरपुर। 5 रामपुर-डमैहड़ी। 6. सराहन-कालका