फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   वर्षों से छात्र स्कूल ऑडिटोरियम में बनी पार्किंग चला रही नगर परिषद रामपुर

वर्षों से छात्र स्कूल ऑडिटोरियम में बनी पार्किंग चला रही नगर परिषद रामपुर

Sun, 16 Dec 2018 10:16 PM IST
Updated Sun, 16 Dec 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
पार्किंग शिक्षा विभाग की और कमाई कर रही नगर परिषद
विज्ञापन

वर्षों से छात्र स्कूल ऑडिटोरियम में बनी पार्किंग चला रही नगर परिषद रामपुर
शिक्षा मंत्री और निदेशक से शिकायत के बाद भी नहीं सुलझा मामला
पार्किंग की कुल कमाई का 25 प्रतिशत हिस्सा देने का वादा भी अधूरा
सुभाष सेन
रामपुर बुशहर। रामपुर में बीते कई वर्षों से शिक्षा विभाग की संपत्ति से नगर परिषद रामपुर अच्छी खासी कमाई कर रही है। यहां बनी कार पार्किंग से होने वाली आमदन का मामला पूर्व मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री और निदेशक से उठाने के बाद भी हालात नहीं बदले हैं। स्कूल प्रबंधन के अनुसार इस कार पार्किंग से होने वाली कमाई सीधे तौर पर शिक्षा विभाग और स्कूल प्रशासन को मिलनी चाहिए।
वर्ष 2015 में 412 मेगावाट रामपुर परियोजना ने 5 करोड़ 5 लाख 93 हजार रुपये की लागत से पद्म छात्र स्कूल में सभागार का निर्माण किया था। इस बहुमंजिला भवन में जहां सभागार और कक्षाओं की व्यवस्था की गई है, वहीं इस भवन के धरातल की दो मंजिलों में कार पार्किंग चल रही है, जिसका जिम्मा नगर परिषद रामपुर संभाले हुए है।
विज्ञापन

नियमों के मुताबिक कार पार्किंग के टेंडर और कमाई स्कूल प्रशासन और शिक्षा विभाग को मिलनी चाहिए, लेकिन इसके विपरीत नगर परिषद इस कार पार्किंग को चला रही है और इससे होने वाली कमाई का 25 प्रतिशत हिस्सा भी स्कूल प्रबंधन को नहीं मिला है। उक्त समस्या के बारे मेें स्कूल प्रशासन ने पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से भी शिकायत की थी, उन्होंने भी कार पार्किंग से होने वाली कमाई का 50 प्रतिशत स्कूल को देने के निर्देश नगर परिषद को दिए थे। लेकिन इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई। वहीं कुछ माह पहले स्कूल पहुंचे शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज से भी इस संबंध मेें शिकायत की गई, लेकिन उसके बाद भी मामला ठंडे बस्ते में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आलम यह है कि शिक्षकों को अपने वाहन स्कूल मैदान में पार्क करने पड़ रहे हैं। उन्हें भी इस कार पार्किंग में वाहन पार्क करने के लिए जगह नहीं मिल पा रही है। स्कूल प्रबंधन के अनुसार यदि कार पार्किंग से मिलने वाली राशि स्कूल को मिलती है तो इससे स्कूल का चहुंमुखी विकास और छात्रहित में कई व्यवस्थाएं की जा सकती हैं। इस संबंध में पद्म वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रामपुर के प्रधानाचार्य बीडी कश्यप ने बताया कि सभागार के धरातल में चल रही कार पार्किंग स्कूल प्रशासन के अधिकार क्षेत्र में है और इससे होने वाली कमाई का 25 प्रतिशत भी स्कूल को नहीं मिल रहा है। इस मामले को लेकर शिक्षा मंत्री और शिक्षा विभाग के निदेशक को भी सूचित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed