{"_id":"5bdf1ed0bdec22174b2c30c6","slug":"71541349072-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुमित को सर्वश्रेष्ठ छात्र का अवार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुमित को सर्वश्रेष्ठ छात्र का अवार्ड
Updated Sun, 04 Nov 2018 10:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुमित को मिला सर्वश्रेष्ठ छात्र का अवार्ड
राजकीय माध्यमिक स्कूल गाड में सालाना समारोह की धूम
छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बांधा समा
अमर उजाला ब्यूरो
आनी (कुल्लू)। आनी उपमंडल के राजकीय माध्यमिक पाठशाला गाड में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह की धूम रही। समारोह में भाजपा मंडल सचिव सुरेश ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। पंचायत समिति सदस्य कमली देवी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम का आगाज किया।
विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष जय सिंह ने सभी मुख्यातिथि व अन्य लोगों का स्वागत किया। स्कूली छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करके खूब समा बांधा। छात्राओं ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत, एकल गान और समूह गान पेश करके वाहवाही लूटी और कुल्लवी नाटी ने खूब तालियां बटोरीं। स्कूल कार्यकारी मुख्य अध्यापक बतन सिंह ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की और सभी छात्रों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दी। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने श्रेया, सुमित, अपर्णा, स्मृति, तमन्ना, तनुजा और नितेश सहित कई अन्य मेधावी बच्चों को सम्मानित किया। इस अवसर पर निहाल चंद, वीर सिंह, प्रकाश, संतोष, ज्ञान, सतपाल, जय सिंह, राजेश, निशा, अनूप, अश्वनी और श्याम सहित अन्य मौजूद रहे।