फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   हर बूथ पर दस अनुसूचित जाति सदस्यों को जोड़ेगी की भाजपा

हर बूथ पर दस अनुसूचित जाति सदस्यों को जोड़ेगी की भाजपा

Tue, 02 Oct 2018 09:37 PM IST
Updated Tue, 02 Oct 2018 09:37 PM IST
विज्ञापन
हर बूथ पर जोड़े जाएंगे 10 सदस्य
विज्ञापन

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा रोहड़ू मंडल की बैठक
मंडल अध्यक्ष बिशन लाल ने की बैठक की अध्यक्षता
अमर उजाला ब्यूरो
रोहड़ू। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा रोहड़ू मंडल अब हर बूथ पर दस-दस अनुसूचित जाति के सदस्यों को पार्टी के साथ जोड़ेगा। इस अभियान को लेकर मंडल की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मोर्चा के मंडल अध्यक्ष बिशन लाल ने की। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष बलदेव रांटा, भाजपा प्रदेश सचिव शशिबाला विशेष रुप से मौजूद रही।

मोर्चा अध्यक्ष बिशन लाल ने बताया कि मोर्चा के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों को एक बूथ दस अनुसूचित जाति सदस्य अभियान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। भाजपा ने हमेशा दलितों और अनुसूचित जाति वर्ग के उत्थान के लिए कार्य किया है। कांग्रेस ने हमेशा दलितों का शोषण किया है। अनुसूचित जाति वर्ग को मात्र वोट बैंक की तरह ही इस्तेमाल किया है। मोर्चा के सदस्य गांव-गांव जाकर अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों को कांग्रेस के दलित विरोधी नीतियों से अवगत करवाएंगे। इस मौके पर भाजपा जिला महामंत्री राजेंद्र धिरटा, अनुसूचित जाति मोर्चा जिला महामंत्री विनोद बुशैहरी, भाजपा मंडल महामंत्री शशि रावत, रमेश कंवल, जयचंद धांटा, सुनील काल्टा, जीत राम फौजी, दिला राम, निहाल चंद निहाल्टा, राजेश पांडे, रामेश्वर कल्याण, सुरेंद्र काल्टा, शंकर सिंह, शेर सिंह आंदटा, हरबंस सांख्यान, शिवदेव डोगरा, दौलत राम, भाऊ सिंह, श्याम लाल, राजदेव फिष्टा, संजीव कुमार, बालपुर, विजय और पिंकू सहित मोर्चा के कई सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed