फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   आनी में लोकसभा चुनाव बारे भाजपा ने बनाई रणनीति

आनी में लोकसभा चुनाव बारे भाजपा ने बनाई रणनीति

Mon, 01 Oct 2018 10:08 PM IST
Updated Mon, 01 Oct 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
आनी में लोकसभा चुनाव को
विज्ञापन

लेकर भाजपा ने बनाई रणनीति
घर-घर जाकर केंद्र सरकार की योजनाओं को पहुंचाएंगे
दावा : विकास कार्यों पर करोड़ों की राशि हो रही है खर्च
अमर उजाला ब्यूरो
आनी (कुल्लू)। भाजपा शक्ति केंद्र आनी की बैठक में विकास कार्यों को लेकर चर्चा की गई। बैठक लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में केंद्र अध्यक्ष तिलकराज शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार सड़कों, बिजली, पानी, स्वास्थ्य और शिक्षा पर अधिक कार्य करने में जुटी हुई है। आनी विधानसभा क्षेत्र में अधूरे कार्यों को गति दी गई है।

स्थानीय विधायक किशोरी लाल सागर की अगुवाई में 58 पंचायतों के विकास कार्य पर करोड़ों का बजट खर्च किया जा रहा है। लोकसभा चुनावों के लिए शक्ति केंद्र घर-घर जाकर केंद्र सरकार की नीतियों का प्रचार करेगा। गांव की स्वच्छता से लेकर गरीबों को सरकारी सुविधाओं, योजनाओं से जोड़ा जा रहा है। आनी में भाजपा सरकार 100 बिस्तर वाला अस्पताल का निर्माण कार्य शुरू करने जा रही है। आनी नगर को एक आदर्श नगर बनाने के लिए योजना तैयार की जा रही है। इस अवसर पर चमन शर्मा, पूर्ण ठाकुर, नारायण दास, मोहर दास, कमल ठाकुर, सोहन लाल और टेकचंद सहित शक्ति केंद्र के कई अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed