{"_id":"5b0819454f1c1b946e8b4903","slug":"71527257413-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ननखड़ी में दस लाख से बनेगा स्टेडियम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ननखड़ी में दस लाख से बनेगा स्टेडियम
Updated Fri, 25 May 2018 09:42 PM IST
विज्ञापन
पुरस्कार
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर बुशहर।
प्रदेश सरकार खेल और खिलाड़ियों के विकास के लिए प्रयासरत है। यह बात प्रदेश के वन, परिवहन एवं युवा सेवा खेल मंत्री गोविंद ठाकुर ने ननखड़ी में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला स्तरीय द्वितीय खेलकूद प्रतियोगिता के समापन पर कही।
प्रतियोगिता का आयोजन पंडित दीनदयाल उपाध्याय खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रकोष्ठ महासू जिला की ओर से किया गया। वॉलीबाल, कबड्डी और रस्साकशी खेलों के प्रतिस्पर्धा आयोजित करवाई गई। मंत्री ने खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रकोष्ठ को खेलों के आयोजन के लिए एक लाख रुपये और ननखड़ी बस अड्डे के निर्माण के लिए 10 लाख रुपये, ननखड़ी में खेल स्टेडियम बनाने के लिए 10 लाख रुपये प्रदान करने की घोषणा की। कृष्ण कृपा गोपाल गोशाला ननखड़ी के लिए भी राशि उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंने गोशाला के लिए भूमि स्थानांतरण करने संबंधित विभाग को निर्देश दिए। गौशाला में बिजली व जल की आपूर्ति जल्द देने के आदेश दिए। इस दौरान प्रदेश भाजपा संगठन महामंत्री पवन राणा, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता शशिदत्त शर्मा, जिला महासू भाजपा अध्यक्ष अजय श्याम, जिला शिमला भाजपा संगठन प्रभारी, बिहारी लाल शर्मा, अध्यक्ष भाजपा मंडल रामपुर शशि भूषण श्याम, पूर्व भाजपा प्रत्याशी श्री प्रेम सिंह द्रैक, एसडीएम रामपुर निपुण जिंदल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।