फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   एचआरटीसी सब डिपो की सौगात मिली

एचआरटीसी सब डिपो की सौगात मिली

Fri, 11 May 2018 07:44 PM IST
Updated Fri, 11 May 2018 07:44 PM IST
विज्ञापन
एचआरटीसी सब डिपो की सौगात मिली
बस डिपो का उद्घाटन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

आनी (कुल्लू)।
कुल्लू जिले के आउटर सिराज क्षेत्र को प्रदेश सरकार ने एचआरटीसी के सब डिपो की सौगात दी है। चार दिवसीय जिला स्तरीय आनी मेले के समापन अवसर पर शुक्रवार को वन, परिवहन, युवा सेवाएं और खेल मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने सब डिपो का विधिवत उद्घाटन किया। उन्होंने आनी में ही लगभग 80 लाख रुपये की लागत से बनने वाले स्टेडियम का शिलान्यास भी किया।
मंत्री ने मेले के समापन पर जनसभा को संबोधित किया। कहा कि सब डिपो की स्थापना से समूचे सिराज क्षेत्र में बसों की कोई कमी नहीं रहेगी। उन्होंने बताया कि लुहरी में बस अड्डे के निर्माण के लिए दो करोड़ रुपये का बजट रखा गया है। परिचालकों के 1235 पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है। एक माह में 300 चालकों की भर्ती भी की जाएगी, जिससे प्रदेश के दूरदराज के क्षेत्रों को पर्याप्त बस सेवाएं उपलब्ध होंगी। विधायक किशोरी लाल सागर ने कहा कि प्रदेश सरकार ने अल्प अवधि में ही आनी क्षेत्र के लिए करोड़ों रुपये की योजनाओं को मंजूरी प्रदान की है। क्षेत्र की 12 नई सड़कों के टेंडर हो चुके हैं। मेला कमेटी अध्यक्ष एवं एसडीएम चेत सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष अमर ठाकुर, महामंत्री दुनी चंद ठाकुर ने भी वन मंत्री का स्वागत किया। समापन अवसर पर करसोग के विधायक हीरा लाल, बीडीसी अध्यक्ष अंजना भारती, भाजपा नेता गंगाराम चंदेल, योगेश वर्मा और अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


जलोड़ी के पास ईको टूरिज्म को देंगे बढ़ावा
मंत्री ने कहा कि जलोड़ी के आसपास ईको टूरिज्म को बढ़ावा दिया जाएगा। सरयोल्सर झील के किनारे बाड़ लगाने, इस स्थल को सड़क और रास्ते से जोड़ने के लिए वन विभाग के माध्यम से राशि का प्रावधान किया जाएगा। बागा सराहन क्षेत्र में साहसिक खेलों की संभावनाएं तलाशी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जगह मिलने पर आनी में खुलेगा जिम
गोविंद सिंह ने टकरासी में वन विश्राम गृह के लिए 20 लाख रुपये और मेला कमेटी को 51 हजार रुपये देने की घोषणा भी की। कहा कि आनी में उपयुक्त जगह उपलब्ध होने पर जिम खुलेगा। क्षेत्र वासियों से वनों के संरक्षण की अपील की। गोविंद सिंह ने कहा कि वन विभाग प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों के लोगों की जरूरतों के अनुसार पौधरोपण अभियान चलाएगा। इससे स्थानीय लोगों को अच्छी आय हो सकती है।




वॉलीबाल में डाक सर्कल टीम बनी विजेता
आनी (कुल्लू)। आनी मेले के उपलक्ष्य पर आयोजित वॉलीबाल प्रतियोगिता में हिमाचल डाक सर्कल की टीम ने पंजाब को हराकर विजेता का खिताब अपने नाम किया। ग्रामीण वर्ग में लगौटी प्रथम और बिसलाधार की टीम द्वितीय रही। रस्साकशी के फाइनल मुकाबले में महिला मंडल डीम ने महिला मंडल खनाग को मात दी। इन प्रतियोगिताओं के संचालन में इंजीनियर नवल ठाकुर, सुरेंद्र कुमार और अन्य अधिकारियों ने सराहनीय योगदान दिया। नाटी प्रतियोगिता कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ने जीती। वन मंत्री ने मेले के दौरान आयोजित की गई विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को भी पुरस्कृत किया और देवताओं को नजराना भेंट की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed