{"_id":"5af57fab4f1c1be0408b46ee","slug":"71526038443-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आनी में इंद्रजीत, डिंपल ने मचाया धमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आनी में इंद्रजीत, डिंपल ने मचाया धमाल
Updated Fri, 11 May 2018 07:41 PM IST
विज्ञापन
इंद्रजीत
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
आनी (कुल्लू)।
जिला स्तरीय आनी मेले की तीसरी और आखिरी सांस्कृतिक संध्या में दर्शकों की भीड़ रही। लोगों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का जमकर लुत्फ उठाया। इस दौरान बंजार विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुरेंद्र शौरी बतौर मुख्यातिथि शामिल रहे। सांस्कृतिक संध्या की शुरुआत स्थानीय कलाकारों ने की। अमर राठौर ने सुने री लता बेबी, शीलुए लागा वे नाटी रा, तेरा मिलणा सुपणा हुआ आदि गीतों से सबका मन मोहा। इंद्रजीत, डिंपल ने धमाल मचाया।
बुच्छैर क्षेत्र के गहरु राम एंड पार्टी ने प्रस्तुति से संस्कृति संरक्षण का संदेश दिया। इसके अलावा सतीश विक्की, प्रभा ठाकुर, नरेंद्र पहाड़िया, बालकृष्ण पाठक, हंसराज, डिंपल, जेपी शर्मा ने भी लोगों का मनोरंजन किया। राकेश शर्मा ने प्रस्तुति से सबको लोटपोट किया। स्टार नाइट में दिनेश शर्मा ने सिरमौरी गीतों से समा बांधा। हिमाचली स्टार विनोद ने शानदार प्रस्तुति दी। हिमांशी तंवर ने सावन में लग गई आग, इंद्रजीत ने हाडे़ मेरे मामुया हो, याना दासिये, लाड़ी शाणुए, एतू एजे घरटे की प्रस्तुति से दर्शकों को खूब नचाया। इस दौरान विधायक आनी किशोरी लाल सागर, भाजपा मंडलाध्यक्ष अमर ठाकुर, व्यापार मंडल अध्यक्ष विनोद चंदेल, एसडीएम एवं मेला कमेटी अध्यक्ष चेत सिंह, तहसीलदार देवेंद्र नेगी, डीएसपी रोहित मृगपुरी, बीडीओ विद्या ठाकुर, योगेश वर्मा, दुनी चंद रफ्तार ठाकुर समेत अन्य कई गणमान्य मौजूद रहे।