फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   दस्तावेज नहीं दिखा सका चिकित्सक

दस्तावेज नहीं दिखा सका चिकित्सक

Tue, 06 Mar 2018 09:31 PM IST
Updated Tue, 06 Mar 2018 09:31 PM IST
विज्ञापन
दस्तावेज नहीं दिखा सका चिकित्सक
छापामारी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नेरवा।
बाजार में लंबे अरसे से चल रहे एक नीम हकीम के क्लीनिक पर ब्लॉक मेडिकल अफसर नेरवा की टीम ने छापामारी की है। स्वास्थ्य विभाग की टीम को क्लीनिक का मालिक पंजीकरण व अन्य दस्तावेज नहीं दिखा सका। टीम ने ड्रग निरीक्षक को कार्रवाई के लिए सूचित किया है। खंड स्वास्थ्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. भरत ने नेरवा में क्लीनिक चला रहे सुमिरन दत्ता ऊर्फ डॉ. बंगाली के क्लीनिक पर छापामारी की। उनके साथ पुलिस टीम व केमिस्ट एवं ड्रग्स एसोसिएशन नेरवा, चौपाल के पदाधिकारी शामिल रहे।

छापामारी के दौरान करीब दस मरीज वहां पर उपचार के लिए आए थे। बीएमओ ने क्लीनिक से रजिस्ट्रेशन, डॉ. बंगाली की डिग्री व डिप्लोमा मांगे तो कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाया। चिकित्सक क्लीनिक में रखी दवाइयों का भी कोई बिल जांच टीम के सामने पेश नहीं कर पाया। ऐसे में उसकी दवाओं की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे। उसको एक सप्ताह के भीतर खंड चिकित्सा कार्यालय नेरवा में दस्तावेज पेश करने के आदेश दिए गए हैं। पहले भी इस क्लीनिक में छापामारी की थी। नोटिस के बाद इसे बंद कर दिया था। मंगलवार को दोबारा क्लीनिक खोलने की सूचना मिलने पर बीएमओ नेरवा ने कार्रवाई की। ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ. भरत ने बताया कि जिस समय छापामारी की उस समय वहां पर मरीजों का इलाज चल रहा था। क्लीनिक से भारी मात्रा में स्टीरॉयड बरामद किया है। इसके सैंपल जांच के लिए कंडाघाट भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed