{"_id":"5a92be304f1c1bbe218b5062","slug":"71519566384-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्फबारी से जिले के कई रूटों पर आधे रास्ते तक भेजी गईं बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्फबारी से जिले के कई रूटों पर आधे रास्ते तक भेजी गईं बसें
Updated Sun, 25 Feb 2018 10:26 PM IST
विज्ञापन
हिमपात
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
सांगला (किन्नौर)।
जिला किन्नौर की ऊंची चोटियों पर शनिवार रात को ताजा हिमपात हुआ। जिले में 15 से 30 सेंटीमीटर तक ताजा बर्फबारी हुई है। इससे तापमान में भारी गिरावट आई है। बर्फबारी के बाद रविवार को जिले के अधिकांश ग्रामीण रूटों पर परिवहन निगम की बसों को आधे रास्ते तक ही भेजा गया, जिसके चलते लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी।
किन्नौर के कल्पा, पूह और निचार खंड के अधिकांश ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात हुआ, जिससे समूचा जिला शीत लहर की चपेट में आ गया है। जिला मुख्यालय रिकांगपिओ के सामने किन्नर कैलाश, छितकुल, नाको, भावावैली और निचार की ऊंची चोटियों पर हिमपात हुआ। रविवार को कल्पा का अधिकतम तापमान 10.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान -2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रमुख पर्यटन स्थल सांगला का अधिकतम तापमान 12 डिग्री और न्यूनतम तापमान -4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जिला मुख्यालय रिकांगपिओ से शिमला और पूह की ओर वाहनों की बराबर आवाजाही रही। ग्रामीण सड़कों पर बर्फबारी और फिसलन के चलते रोघी वाल बस सेवा कल्पा तक, छितकुल वाली सांगला, नेसंग वाली मौड, हांगो वाली लियो तक भेजी गई। हालांकि रविवार दोपहर बाद मौसम खुलने से धूप खिली रही। परिवहन निगम रिकांगपिओ डिपो के आरएम प्रेम कश्यप ने बताया कि जिले के कई रूटों पर बर्फबारी और फिसलन के चलते निगम की बसों को पूरे रूट पर नहीं भेजा गया। सड़कों की हालत सुधरते ही बस सेवाएं चलाई जाएंगी। उधर, लोक निर्माण विभाग भावानगर के एक्सईएन पीसी नेगी और एक्सईएन कल्पा एमआर नेगी ने कहा कि विभाग के मजदूर और मशीनें बाधित मार्गों को खोलने में जुटे हुए हैं।