{"_id":"5a787c594f1c1b92268b871c","slug":"71517845593-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऐरली में स्कूल भवन को जलने से बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऐरली में स्कूल भवन को जलने से बचाया
Updated Mon, 05 Feb 2018 09:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
ननखड़ी (रामपुर बुशहर)।
रामपुर उपमंडल की ननखड़ी तहसील की कलेड़ा मझेवटी पंचायत के ऐरली गांव के जंगल में रविवार देर शाम को आग लग गई। इससे ऐरली गांव के पुराने प्राथमिक स्कूल के भवन को खतरा पैदा हो गया था। जंगल में आग फैलने की सूचना मिलते ही युवक मंडल ऐरली के सदस्यों ने वन कर्मियों को इसके बारे में सूचित किया और संयुक्त अभियान चलाकर स्कूल भवन को आग की चपेट में आने से बचाया गया।
युवक मंडल ऐरली के प्रधान अश्वनी शर्मा ने बताया कि ऐरली के जंगलों में आग लगने से प्राथमिक स्कूल भवन ऐरली की ओर बढ़ रही थी। इसके चलते स्कूल भवन को खतरा हो गया था, जिस पर युवक मंडल के सदस्यों ने तत्परता दिखाते हुए आग को काबू पाने की कोशिश की। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। उन्होंने बताया कि युवकों ने केवल झाड़ियों की मदद से ही आग पर काबू पाने कोशिश की। यदि इसमें थोड़ी भी देर हो जाती तो स्कूल भवन जल कर राख हो जाता। उन्होंने शिक्षा विभाग से मांग की है कि भवन को बंद पड़े हुए लंबा समय बीत गया है, ऐसे में इस भवन को इस्तेमाल किया जाए। आग पर काबू पाने वाले युवाओं में युवक मंडल के बंटी, सुरेंद्र, राजीव, कपिल, महेश्वर, नरेंद्र नेगी और वन विभाग के कर्मचारी बाला राम शामिल रहे। उधर, इसके बारे में डीएफओ रामपुर अशोक नेगी ने बताया कि अग्निकांड की उनके पास कोई सूचना नहीं है। यदि आग लगने की घटना हुई है तो वह इसकी जानकारी वन कर्मचारी से लेंगे।