फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   70 people donate blood in rampur camp

रामपुर में 70 लोगों ने किया रक्तदान

Wed, 22 Sep 2021 10:35 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 10:35 PM IST
विज्ञापन
70 people donate blood in rampur camp
70 people donate blood in rampur camp
रामपुर बुशहर। रामपुर एचपीएस में बुधवार को परियोजना चिकित्सालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में करीब 70 लोगों ने रक्तदान कर पुण्य कमाया। कार्यक्रम में रक्तदान करनेे वाले रक्तदाताओं को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। परियोजना प्रमुख मनोज कुमार ने रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया। इस दौरान परियोजना प्रमुख मनोज कुमार ने रक्तदान की आवश्यकता और उसके महत्व पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

इसके साथ ही लोगों को महान कार्य के लिए आगे आने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि एसजेवीएन प्रबंधन समय-समय पर और अलग-अलग तरह से समाज की सेवा में निरंतर कार्यरत है। यह रक्तदान शिविर इंदिरा गांधी चिकित्सा परिसर शिमला की डॉ. पायल विज और उनकी टीम के सहयोग से आयोजित किया गया।
विज्ञापन

इस शिविर में रामपुर एचपीएस विद्युत स्टेशन में कार्यरत कर्मचारियों, उनके परिजनों एवं संविदा कर्मियों ने उत्साह से भाग लिया और कुल 70 यूनिट का रक्तदान किया। इस पुनीत अवसर पर रक्तदाताओं को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित भी किया गया। शिविर का सफल आयोजन परियोजना प्रमुख के कुशल नेतृत्व में कोविड-19 संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर डॉ. विवेक आनंद सुरीन, अपर महाप्रबंधक डीके सिंह, विवेक भटनागर, गगनदीप शर्मा, प्रकाश चंद, राजीव सिंधु, रोशन कुमार, राजीव अग्रवाल, एसके अवस्थी, कुलदीप राज और बायल महिला क्लब अध्यक्षा अनामिका सहित कई अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed