फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   66 crore rupees will spent to built hospital in ropri aani himachal

आनी के रोपड़ी में 66 करोड़ रुपये से बनेगा सिविल अस्पताल भवन

Tue, 22 Feb 2022 11:34 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Feb 2022 11:34 PM IST
विज्ञापन
आनी (कुल्लू)। उपमंडल आनी के रोपड़ी में जल्द ही भव्य नागरिक अस्पताल भवन का निर्माण शुरू होने जा रहा है। 66 करोड़ रुपयों की लागत से बनने जा रहे इस आधुनिक अस्पताल भवन को लेकर फॉरेस्ट क्लीयरेंस मिल चुकी है।
विज्ञापन

आनी में बनने वाले आलीशान नागरिक अस्पताल भवन का निर्माण कार्य बीएसएनएल को सौंप दिया गया है। निर्माण कार्य को शुरू करने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा 12 करोड़ रुपयों की पहली किश्त भी जारी कर दी गई है। आनी विस क्षेत्र के विधायक किशोरी लाल सागर ने खुशी व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का आभार प्रकट किया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री ने आनी में जो घोषणा की थी वो सिरे चढ़ चुकी है। स्वास्थ्य के क्षेत्र में आनी में जो आधुनिक अस्पताल भवन बनेगा, उससे निश्चित तौर पर भविष्य में जनता को बहुत लाभ मिलने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

25 जनवरी 2018 को की थी घोषणा
बता दें कि 25 जनवरी, 2018 को मुख्यमंत्री बनने के तुरंत बाद जयराम ठाकुर ने आनी के मेला मैदान में आयोजित अपने पहले ही राज्य स्तरीय पूर्ण राज्यत्व दिवस कार्यक्रम में आनी में जनसभा को संबोधित किया था।

इस दौरान आनी के सिविल अस्पताल को 100 बिस्तरों का अपग्रेड करने और अस्पताल के नए आधुनिक भवन के जल्द निर्माण करवाने की घोषणा की थी। वन विभाग, यूजर एजेंसी और निर्माण की औपचारिकताओं में मामला उलझा रहा। इसके कारण भवन निर्माण की प्रक्रिया लटकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed