{"_id":"5bb64435867a55295452cf87","slug":"61538671669-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किन्नौर में कांग्रेस ने लगातार तीसरी बार कब्जा किया निदेशक का पद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किन्नौर में कांग्रेस ने लगातार तीसरी बार कब्जा किया निदेशक का पद
Updated Thu, 04 Oct 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कृष्ण नेगी बने कृषि एवं ग्रामीण बैंक के निदेशक
किन्नौर में कांग्रेस ने तीसरी बार निदेशक पद पर किया कब्जा
अमर उजाला ब्यूरो
रिकांगपिओ (किन्नौर)। प्रदेश राज्य सहकारी कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक लिमिटेड किन्नौर जोन-1 के निदेशक पद पर कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार ठाकुर कृष्ण नेगी ने दूसरी बार जीत हासिल की है। उन्होंने भाजपा समर्थित आनंद नेगी को हराकर भाजपा को झटका दिया है। मुख्यालय रिकांगपिओ के बचत भवन में चुनाव प्रक्रिया हुई। इसमें विजेता ठाकुर कृष्ण नेगी को 544 वोट पड़े और आनंद नेगी को 247 वोट पड़े।
वीरवार को प्रदेश राज्य सहकारी कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक लिमिटेड किन्नौर जोन-1 के निदेशक पद के लिए चुनाव हुए। इसमें ठाकुर कृष्ण नेगी ने आनंद नेगी को 311 मतों से हराया। एक बार फिर से निदेशक पद पर कब्जा होने से जिला किन्नौर कांग्रेस कमेटी में खुशी का माहौल है। इस चुनाव में जीतने के बाद जिला किन्नौर विधायक जगत सिंह नेगी और जिलाध्यक्ष उमेश नेगी ने ठाकुर कृष्ण नेगी और कार्यकर्ताओं को बधाई दी। जीत के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रिकांगपिओ में विजय रैली निकाली। विजय रैली के दौरान जिला किन्नौर कांग्रेस प्रवक्ता डॉ. सूर्या बोरस, निर्मल नेगी, युवा कांग्रेस अध्यक्ष किन्नौर प्रताप नेगी, इंटक प्रदेश सचिव कुलवंत नेगी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।