{"_id":"5b0422e84f1c1b1a5e8b63ed","slug":"61526997736-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीण डाक सेवक हड़ताल पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीण डाक सेवक हड़ताल पर
Updated Tue, 22 May 2018 09:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर बुशहर।
सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू करने को लेकर ग्रामीण डाक सेवकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल मंगलवार से शुरू हो गई। डाक सेवकों के हड़ताल पर जाने से ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग, पेंशन, कोर्ट मैटर सहित अन्य डाक सेवाएं पूरी तरह ठप हो गई हैं। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण डाक सेवक यूनियन ने चेताया है कि यदि एक सप्ताह के भीतर उनकी मांगें पूरी नहीं होती तो वे आंदोलन तेज करने को मजबूर होंगे।
डाक विभाग रामपुर कार्यालय के बाहर मंगलवार को डाक सेवक यूनियन के करीब 150 पदाधिकारी और सदस्य हड़ताल पर बैठ गए। इस दौरान डाक सेवकों ने मांगें पूरी करने के लिए आवाज उठाई। हिमाचल प्रदेश ग्रामीण डाक सेवक पोस्टल यूनियन सर्कल के प्रदेशाध्यक्ष अनिल कश्यप ने कहा कि डाक सेवक बीते लंबे समय से ग्रामीण क्षेत्रों में सेवाएं दे रहे हैं। बार-बार मांग के बाद भी उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही। इसके बाद डाक सेवकों ने 22 मई से पूरे प्रदेश में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है। 22 मई से रामपर के सभी ग्रामीण इलाकों में डाक बांटने का कार्य पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। उन्होंने चेताया कि एक सप्ताह तक डाक सेवक शांतिपूर्वक हड़ताल करेंगे और यदि इसके बाद भी उनकी मांगों को लेकर कोई निर्णय नहीं लिया गया तो वे आंदोलन तेज कर देेंगे। उन्होंने सभी ग्रामीण डाक सेवकों से सेवाएं बंद रखने का आह्वान किया है। इस दौरान राजकुमार, देवदत्त शर्मा, जय चंद भैक, बेलीराम कश्यप, बृजलाल बाली सहित अनय पदाधिकारियों ने डाक सेवकों को संबोधित किया।
ये हैं यूनियन की मांगें
यूनियन लंबे समय से वेतन बढ़ोतरी, सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू करना, चंद्रेश कुमार कमेटी की सिफारिशों को लागू करना।