{"_id":"5ac8c6e94f1c1bbe618b60e0","slug":"61523107561-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक पटवारी के सहारे चार पटवार सर्कल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक पटवारी के सहारे चार पटवार सर्कल
Updated Sat, 07 Apr 2018 09:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दलाश (कुल्लू)।
नित्थर उप तहसील के अंतर्गत चार पटवार सर्कल एक पटवारी के सहारे चल रहे हैं। इससे एक दर्जन से अधिक पंचायतों को राजस्व संबंधित कार्य करवाने में परेशानी हो रही है। लोगों ने प्रदेश सरकार से कई बार इन पदों को भरने की मांग की।
क्षेत्र के गडेच, पलेही, नित्थर, लोट पटवार सर्कलों में मात्र एक पटवारी का पद भरा गया है। इन चार पटवार सर्कलों में आधा दर्जन से अधिक पंचायतों के हजारों लोगों के कामकाज प्रभावित हो रहे हैं। नित्थर क्षेत्र की साथ लगती पंचायतों में यदि पटवारी से कोई काम करवाना पड़े तो उन्हें कई किलोमीटर दूर नित्थर उप तहसील जाना पड़ रहा है। उस दिन पटवारी छुट्टी पर हो तो कई दिन और इंतजार करना पड़ता है। क्षेत्र के लोट दुराह पंचायत के बीडीसी सदस्य डॉ. इंद्र पाल, दुराह पंचायत प्रधान चंद्र कांता, देहरा पंचायत प्रधान सरोज बाला, शिल्ली पंचायत प्रधान मीना देवी और अन्य लोगों ने सरकार से मांग की है कि क्षेत्र में पटवारियों के रिक्त पदों को जल्द भरा जाए। उधर, नायब तहसीलदार नित्थर प्रदीप चंदेल ने बताया कि विभाग को इस बारे में सूचित कर दिया है। पटवारी के खाली पदों को जल्द भरा जाएगा।