फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   मजाक बनकर रह गया पोलीटेक्निक कॉलेज

मजाक बनकर रह गया पोलीटेक्निक कॉलेज

Fri, 16 Mar 2018 07:16 PM IST
Updated Fri, 16 Mar 2018 07:16 PM IST
विज्ञापन
दलाश (कुल्लू)।
विज्ञापन

आनी उपमंडल का दलाश क्षेत्र हमेशा ही राजनीति का शिकार होता रहा है। लंबे संघर्ष के बाद 30 अप्रैल 2016 को तत्कालीन मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने दलाश के लिए पोलीटेक्निक कॉलेज की घोषणा की। लेकिन यह कॉलेज मजाक बनकर रह गया है। भाजपा कभी इसके लिए हां तो कभी न कर रही है। ऐसे में लोगों में भी प्रदेश सरकार के प्रति रोष है।
सितंबर 2017 में कॉलेज की अधिसूचना जारी कर दी। आनन फानन में निरमंड से पूर्व मुख्यमंत्री ने इसका ऑनलाइन शिलान्यास भी किया। इसके अलावा लोग कॉलेज के लिए करीब 20 बीघा जमीन देखी गई थी। साथ ही करीब दस लाख की टोकन मनी का प्रावधान किया गया था। भाजपा प्रत्याशी व विधायक किशोरीलाल ने विस चुनाव में लोगों से वायदा किया कि अगर वे जीतते हैं तो क्षेत्र में पोलीटेक्निक कॉलेज का निर्माण करवाया जाएगा। विधायक ने अपने चुनावी दृष्टि पत्र में भी इसका जिक्र किया था। सत्ता में आने के बाद भाजपा सरकार ने पहले मंत्रिमंडल की बैठक में दलाश पोलीटेक्निक कॉलेज को रद्द करने की बात की। इसके बाद क्षेत्र का प्रतिनिधिमंडल उनसे मिला तो उन्होंने नए सिरे से क्षेत्र में पोलीटेक्निक कॉलेज खोलने की बात की। इसके बाद फिर 12 मार्च को इसकी अधिसूचना रद्द कर दी। भारत स्वाभिमान इकाई दलाश की ओर से इसके खिलाफ हस्ताक्षर अभियान चलाया गया है। आनी युवा कांग्रेस 21 मार्च को आनी में अध्यक्ष मनीष ठाकुर के नेतृत्व में प्रदर्शन करेगी। कांग्रेस के प्रदेश युवा मोचा के महासचिव गोविंद शमा ने कहा कि प्रदर्शन के दौरान एसडीएम आनी के माध्यम से प्रदेश सरकार को एक ज्ञापन भी सौंपा जाएगा। सीपीआईएम के नेता लोकेंद्र कुमार का कहना कि सरकार ने पोलीटेक्निक कॉलेज दलाश की अधिसूचना करके गलत फैसला किया है। इसके खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन


विधिविधान के साथ फिर खोलेंगे कॉलेज : किशोरी
विधायक किशोरीलाल सागर ने कहा कि पूर्व सरकार ने पोलीटेक्निक कॉलेज की आधी अधूरी अधिसूचना जारी की थी। इस विषय में पहले भी दलाश का एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मिल चुका है और उन्होंने आश्वासन दिया था कि जब भी वे दलाश के दौरे पर आएंगे तो विधिविधान के साथ इसे खोला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजनीति से प्रेरित फैसला : खूबराम
कांग्रेस के पूर्व विधायक खूबराम ने कहा कि पोलीटेक्निक कॉलेज की अधिसूचना रद्द करना राजनीति से प्रेरित फैसला है। पूर्व सरकार ने जनता की मांग पर दलाश में एक बड़ा कॉलेज दिया था, जिसे भाजपा ने बंद कर दिया है। कांग्रेस इसका विरोध करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed