फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   सुख समृद्धि का आशीर्वाद देकर लौटे देवी-देवता

सुख समृद्धि का आशीर्वाद देकर लौटे देवी-देवता

Wed, 07 Mar 2018 06:31 PM IST
Updated Wed, 07 Mar 2018 06:31 PM IST
विज्ञापन
सुख समृद्धि का आशीर्वाद देकर लौटे देवी-देवता
देवता - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रामपुर बुशहर।
रामपुर में आयोजित चार दिवसीय जिला स्तरीय फाग मेलेे के अंतिम दिन बुधवार को शिमला और कुल्लू जिले के विभिन्न स्थानों से आए देवी-देवता सुख समृद्धि का आशीर्वाद देकर अपने देवलय लौटे। इससे पहले रामपुर के विभिन्न मंदिरों में ठहरे देवी-देवता देवलुओं के साथ ढोल-नगाड़ों की थाप पर राज दरबार में पहुंचे और यहां दिन भर नाटियों का खूब दौर चला। मेेले में आए लोगों ने अपने-अपने ईष्ट देवताओं के सामने शीश नवाया और सुख शांति का आशीर्वाद लिया।
फाग मेला कमेटी ने मेले में आए देवी-देवताओं की नजराना राशि में भी 10-15 प्रतिशत तक का इजाफा किया है। रामपुर शहर का माहौल चार दिन तक भक्तिमय बना रहा। लोग अपने ईष्ट देव के आगे शीश झुकाते नजर आए। बुधवार को सुबह से ही रामपुर की सड़कों पर देवी-देवताओं का नाच-गाना सभी के आकर्षण का केंद्र बना रहा। अंतिम दिन फाग मेले में लोगों का भारी भीड़ रही। कुल्लू जिले के देवी-देवताओं के देवलु अपनी पारंपरिक वेशभूषा में नजर आए, वहीं जिला शिमला के देवलुओं ने जमकर नाटी लगाकर मेले की रौनक बढ़ाई। दिन भर राज दरबार में लोग और देवलु झूमते रहे। लोगों को जब राज दरबार परिसर में जगह नहीं मिली तो वे देवताओं के दर्शन के लिए सड़कों के किनारे खड़े हो गए। दोपहर बाद राज दरबार परिसर से एक-एक कर सभी देवी-देवताओं ने विदाई ली। देवताओं ने सभी को सुख समृद्धि का आशीर्वाद दिया। मेले में आए लोगों ने भी अपने रिश्तेदारों से अगले मेले में भी आने की बात कही। नगर परिषद अध्यक्ष मीना कुमारी, उपाध्यक्ष दीपक सूद, कार्यकारी अधिकारी बीआर नेगी सहित पार्षदों ने देवी-देवताओं को नजराना राशि भेंट कर सभी देवताओं को विदाई दी।
विज्ञापन


देवी-देवताओं को मिलना इतना नजराना
मेला कमेटी ने फाग मेले में आए देवी-देवताओं को कुल 1 लाख 74 हजार 100 रुपये का नजराना दिया है। फाग मेले में देवता साहिब बसाहरू को 24160 रुपये, जाख देवता रचोली को 13200 रुपये, देवता साहिब गसो को 21250 रुपये, देवता साहिब डंसा को 14550 रुपये, देवता साहिब शिंगला को 10000 रुपये का नजराना दिया। देवी साहिबा बाड़ी को 19770 रुपये, देवता साहिब बुच्छैर आनी को 13000 रुपये, देवता साहिब मैलन को 14000 हजार रुपये, देवता साहिब शलाट को 15370 रुपये, देवता साहब चाटी को 6500 रुपये, छोटू देवता कीम को 2300 रुपये, महासू देवता थेडा को 12000 रुपये और देवता साहब सूमा को 8000 रुपये की नजराना राशि देकर विदा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed