{"_id":"5a9c1f134f1c1bf07b8ba675","slug":"61520181011-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिकांगपिओ में रेट लिस्ट न लगाने वाले पर खाद्य आपूर्ति विभाग ने कसा शिंकजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिकांगपिओ में रेट लिस्ट न लगाने वाले पर खाद्य आपूर्ति विभाग ने कसा शिंकजा
Updated Sun, 04 Mar 2018 10:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अठारह दुकानों में नहीं मिली मूल्य सूची
विभाग ने जब्त किए फल-सब्जियां, साढ़े ग्यारह हजार जुर्माना वसूला
रिकांगपिओ बाजार व सब्जी मोहल्ला में किया निरीक्षण
अमर उजाला ब्यूरो
रिकांगपिओ (किन्नौर)।
जिला मुख्यालय रिकांगपिओ में सब्जी विक्रेताओं की ओर से दुकानों में रेट लिस्ट न लगाने और नियमों की अवहेलना पर जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। रिकांगपिओ बाजार व सब्जी मोहल्ला में जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक एवं उपभोक्ता मामले किन्नौर ईश्वर चंद की अगुवाई में दुकानों का निरीक्षण किया गया।
विभाग की टीम ने 18 दुकानों में कुुछ फलों और सब्जियों की मूल्य सूची नहीं पाई। इस पर विभाग ने तुरंत कार्रवाई करते हुए लगभग 341 किलोग्राम फल और सब्जियों को जब्त कर 11 हजार 810 रुपये जुर्माना वसूला। निरीक्षण के दौरान जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक ईश्वर चंद ने सब्जी विक्रेताओं को हिदायत दी कि जल्द दुकानों में रेट लिस्ट लगाना सुनिश्चित करें अन्यथा सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि विभाग की ओर से भविष्य में भी इस तरह की कार्रवाई की जाएगी।