{"_id":"5a940fb94f1c1bbe218b534f","slug":"61519652793-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी पेंशन स्कीम हो बहाल : संघ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरानी पेंशन स्कीम हो बहाल : संघ
Updated Mon, 26 Feb 2018 10:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
आनी (कुल्लू)।
पीडब्ल्यूडी, आईपीएच कर्मचारी और मजदूर संघ इकाई आनी की बैठक सोमवार को विश्राम गृह में हुई। इसकी अध्यक्षता संघ के प्रांतीय महामंत्री देवकीनंद चौहान ने की। इसमें संघ के राष्ट्रीय सचिव भारत भी मौजूद रहे। बैठक में कर्मचारियों और मजदूरों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई।
संघ ने शिक्षित मजदूरों को पांच वर्ष की सेवा अवधि के बाद कार्य निरीक्षक पदोन्नत करने, आईपीएच और लोक निर्माण विभाग में कार्यरत सेवानिवृत्त कर्मियों को सीपीएफ की राशि लेने में आ रही दिक्कतों को दूर, पुरानी पेंशन स्कीम को बहाल करने की मांग की। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की सेवानिवृत्त आयु 60 से घटाकर 58 वर्ष करने की अधिसूचना को निरस्त करने की मांग की। कहा कि आईपीएच और लोक निर्माण विभाग में उच्च एवं सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों का उल्लंघन हो रहा है। आठ वर्ष सेवा अवधि के बाद कर्मचारियों और मजदूरों को बैक डेट एरियर के वित्तीय लाभ से वंचित किया जा रहा है। इस दौरान आनी इकाई के प्रधान फतेह चंद शर्मा, महासचिव नरोत्तम कटोच, कोषाध्यक्ष याम दास वर्मा, छतरी इकाई के प्रधान जीवा नंद, सचिव लक्ष्मण दास आदि उपस्थित रहे।